Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी में चेहरे पर केक लगाने पर भड़के बर्थडे बॉय ने अपने 3 दोस्तों को गोलियों से भून डाला, मृतक भाजपा नेता के 2 भाई और भतीजे

  के   (  ) जिले के खुर्जा में  जन्मदिन पार्टी में भाजपा सभासद के दो भाई व भतीजे की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। जिम में चल रही जन्मदिन पार्टी में शराब पीने के दौरान दो युवकों के बीच गाली गलौज हो गई थी। जन्मदिन मना रहे युवक जीतू सैनी विवाद के बाद पिस्टल और साथियों को बुलाने चला गया था। विवाद के एक घंटे बाद आकर ताबड़तोड़ फायरिंग की।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सभासद के चचेरे भाई ने बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया था।

इससे वह भड़क गया। पहले कहासुनी हुई। फिर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा के भाइयों-भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीनों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग गए।

घटना शनिवार देर रात थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित आरजेएस फिटनेस जिम की है। यहां फूटा दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू सैनी की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। पार्टी में शामिल युवकों के बीच केक लगाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो गाली-गलौज और विवाद में बदल गई।

मुख्य आरोपी जीतू सैनी बसपा का नगर अध्यक्ष रह चुका है। फायरिंग में मनीष सैनी (30), आकाश सैनी (19) और अमरदीप सैनी (32) की मौत हुई है। मनीष वार्ड नंबर- 24 के भाजपा सभासद संजय सैनी के छोटे भाई थे। आकाश उनके भतीजे और अमरदीप चाचा के लड़के थे।

सुभाष मार्ग पर लाल कुंआ मोहल्ला निवासी संजय सैनी वार्ड 24 से सभासद हैं। संजय सैनी ने बताया कि शनिवार रात को घर से 300 मीटर दूरी पर आरजेएस फिटनेस जिम में फूटा दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू सैनी की जन्मदिन पार्टी थी, जिसमें जिम में आने वाले सभी युवक आमंत्रित थे। इसमें संजय का चचेरा भाई अमरदीप (35) भी गया, जो जीतू का खास दोस्त था।

भाजपा सभासद संजय सैनी ने बताया कि जीतू का शनिवार को बर्थडे था। उसने पार्टी में दोस्तों को बुलाया था। मेरा भाई, चचेरा भाई और भतीजा पार्टी में शामिल होने गए थे। भाई के दोस्त और जिम संचालक रूपेश सैनी ने मुझे फोन कर घटना की सूचना दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।गोलीबारी के बाद जिम में अफरातफरी मच गई। मौजूद युवक जान बचाने के लिए मशीनों के पीछे छिप गए। आरोपी मौके से फरार होने से पहले जिम का सीसीटीवी डीवीआर भी निकाल ले गया।

रविवार दोपहर करीब 2:45 बजे मृतक मनीष सैनी की मां अयोध्या से खुर्जा पहुंचीं। रोते-रोते वह बेसुध हो गईं। बड़ी मुश्किल से लोगों ने उन्हें संभाला। इसके बाद शाम करीब 4 बजे तीनों शव कड़ी सुरक्षा में घर पहुंचे। फिर शाम करीब 6 बजे तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वारदात के बाद से इलाके में तनाव है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। आसपास के बाजार बंद हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर चप्पे-चप्पे की निगरानी की गई। 10 थानों के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर के आदेश पर मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है, जिसकी कमान आईपीएस अंतरिक्ष जैन को सौंपी गई है।

बुलंदशहर ( Bulandshahr ) के खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर कांड का शासन स्तर पर संज्ञान लिया गया है। पूरे मामले में शासन ने कड़ी नाराजगी जताई है। शासन के निर्देश पर एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जांच की जिम्मेदारी आईपीएस अंतरिक्ष जैन को सौंपी है। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर 48 घंटे में रिपोर्ट तलब की गई है। माना जा रहा है कि इस मामले में कोतवाली पुलिस पर कार्रवाई तय है।

दिनांक 25/26-04-2026 की रात्रि में थाना खुर्जा नगर पर सूचना प्राप्त हुई कि अमरदीप, आकाश व मनीष तीनों जिम में थे, जिम में जीतू नाम के लडके का जन्मदिन था । जन्मदिन में किसी बात को लेकर विवाद हो गया तथा विवाद बढने पर वहां गोली चल गयी, जिसमें अमरदीप, आकाश व मनीष की मृत्यु हो गयी । ये… pic.twitter.com/gcIxnEl7sK

— Bulandshahr Police (@bulandshahrpol) April 26, 2026

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels