तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय ( C Joseph Vijay ) ने आज चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। नौ नवनिर्वाचित विधायक भी मंत्री बने हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं और कांग्रेस, वीसीके व वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा 118 पार किया। कांग्रेस राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शपथ समारोह में शामिल हुए।
तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के संस्थापक सी जोसेफ विजय ( C Joseph Vijay ) ने रविवार को मुख्यमंत्री पद संभालते ही तीन बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने के आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल बनाने और पूरे राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एंटी-ड्रग यूनिट बनाने से जुड़े दस्तावेजों पर भी हस्ताक्षर किए।
तमिलनाडु मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि अब सच्ची धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के लिए काम करने वाले नए शासन की शुरुआत हो गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार में उनके अलावा कोई दूसरा शक्ति केंद्र नहीं होगा और वही एकमात्र शक्ति केंद्र रहेंगे। विजय ने सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी को समर्थन देने पर कांग्रेस, वीसीके, आईयूएमएल और वामपंथी दलों का धन्यवाद किया। उन्होंने खास तौर पर युवाओं का आभार जताया और कहा कि टीवीके की जीत में युवाओं की बड़ी भूमिका रही, क्योंकि उन्होंने अपने परिवारों को उनकी पार्टी के लिए वोट देने के लिए मनाया।
सी जोसेफ विजय ( C Joseph Vijay ) के शपथ ग्रहण समारोह में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। इसके साथ ही तमिलनाडु में करीब 60 साल बाद पहली बार गैर द्रविड़ दल की सरकार बनी है। विजय की कैबिनेट में युवा और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। अभिनेता से नेता बने विजय की करीबी टीम को उनकी पहली सरकार में जगह मिली है।
अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि वह किसी शाही परिवार से नहीं आते और लोगों ने उन्हें स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि वह जनता को झूठे वादे कर उन्हें धोखा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अब एक नई शुरुआत हुई है और सच्चे धर्मनिरपेक्ष तथा सामाजिक न्याय के नए दौर की शुरुआत हो रही है।
राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने विजय और उनके नौ मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें वरिष्ठ नेता केए सेंगोट्टैयन लेकर युवा चेहरा एस कीर्तना शामिल हैं। टीवीके कार्यकर्ताओं की लगातार सीटी और नारों के बीच विजय ने ईश्वर के नाम पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके मंत्रियों ने भी ईश्वर के नाम पर शपथ ली, जो पिछली डीएमके सरकार से अलग माना जा रहा है। टीवीके नेता आदव अर्जुन, एन आनंद, आर निर्मल कुमार, केजी अरुणराज और सेंगोट्टैयन ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में विजय के पिता एसए चंद्रशेखर और माता शोभा, अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह कार्यक्रम चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने सबसे पहले घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल बनाने से जुड़े सरकारी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
तमिलनाडु की 17वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार, 11 मई 2025 को सुबह 9:30 बजे चेन्नई स्थित सचिवालय के विधानसभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा। इस दिन नवनिर्वाचित विधायक अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) और उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) के चुनाव मंगलवार, 12 मई 2026 को सुबह 9:30 बजे संपन्न कराए जाएंगे।
तमिलनाडु में नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया के तहत शोलावंदन से विधायक एमवी करुप्पैया को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई गई है। राज्यपाल ने उन्हें पद की शपथ दिलाकर औपचारिक रूप से यह जिम्मेदारी सौंपी।
प्रोटेम स्पीकर का कार्य नई विधानसभा के गठन के दौरान अस्थायी रूप से सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से संचालित करना होता है, जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाना और स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया कराना शामिल होता है। एमवी करुप्पैया की नियुक्ति के साथ ही तमिलनाडु विधानसभा में आगे की विधायी प्रक्रियाओं की शुरुआत हो गई है। अब सभी नवनिर्वाचित विधायक जल्द ही शपथ लेंगे और विधानसभा की औपचारिक कार्यवाही आगे बढ़ेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?