Tuesday, June 23, 2026

Accident, Bihar, News

Bihar : अब बिहार के सासाराम में ट्रेन में लगी आग ,एक कोच जलकर राख 

  के  (  में रविवार को राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग के बाद आज  ( )  के सासाराम ( Sasaram )में एक और ट्रेन में आग लगने की खबर है ।सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। रेलवे ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म एवं ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोग इधर-उधर भागने लगे। यह घटना सोमवार की सुबह करीब 6 बजे की बताई जाती है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम ( Sasaram )रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना सोमवार की सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रबंधन की नाकामी के कारण ट्रेन को ज्यादा नुकसान हुआ। अगर समय रहते आग बुझाने के लिए पानी और अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग किया गया होता, तो ट्रेन को नुकसान होने से बचाया जा सकता था। लोगों ने बताया कि ट्रेन में रिफिलिंग के लिए बिछाई गई पाइपलाइन में न तो पानी था और न ही रेलवे के अग्निशमन सिलेंडरों में गैस थी। रेलवे प्रबंधन की लापरवाही के कारण शुरुआती समय में आग पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते ही देखते ट्रेन की बोगियां धधक उठीं।

इस घटना मेंसासाराम ( Sasaram )पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिसे बाद में ट्रेन से अलग कर दिया गया। वहीं, आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है और रेल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के बाद रेलवे की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels