Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :अलीगढ़ में महिलाओं के साथ लूटपाट करने वाले इनामी लुटेरे रजा मोहम्मद और मोमीन पुलिस मुठभेड़ में मारे गये

 के  ( )  जिले  में महिलाओं के साथ लूटपाट करने वाले 2 बदमाशों रजा मोहम्मद और मोमीन को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बदमाशों ने रविवार दोपहर भी एक महिला से कुंडल लूटे थे। इसके बाद से पुलिस उनकी घेराबंदी में जुटी थी।

अलीगढ़ (Aligarh )  जिले की पुलिस ने देर शाम बदमाशों को मढौली गांव के पास घेर लिया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर हो गए। मारे गए बदमाश रजा मोहम्मद पर 40 मुकदमे दर्ज हैं। वह रजापुर गांव के सिंभावली थाना क्षेत्र (हापुड़) का रहने वाला था। जबकि मोमीन बुलंदशहर का रहने वाला था। उस पर 27 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में 2 सिपाही भी घायल हुए हैं।

अलीगढ़ (Aligarh )जिले के मडराक, गोधा, अतरौली और छर्रा क्षेत्र में 17 व 21 मई को महिलाओं से लूट हुई थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी में कैद दोनों बदमाशों की पहचान महिलाओं से कराई तो दोनों पहचान लिए गए। इसके बाद एसएसपी व डीआईजी स्तर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। जब टीम ने खोज शुरू की तो इनकी लोकेशन बुलंदशहर आई। जिला पुलिस की टीमें इनकी घेराबंदी में लगी थीं। इसी बीच रविवार को फिर इनके जिले में आने का इनपुट मिला तो पुलिस टीमें सक्रिय हुईं।

17 मई की दोपहर के समय भकरोला गांव की रहने वाली सीमा देवी, कुंती देवी, सुनीता, गुड़िया, प्रेमलता, कमलेश, रेखा, पूनम, ललितेश और कमलेश समेतत कई महिलाएं खेत गई थीं। इसी दौरान वहां बाइक से 2 युवक पहुंचे और तमंचा दिखाकर महिलाओं को डरा दिया।

उसके बाद बदमाशों ने महिलाओं से जबरन उनके कुंडल और पाजेब समेत अन्य जेवर उतरवा लिए। जब महिलाओं ने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से भाग गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित महिलाओं और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की थी। गांववालों ने बताया था कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से महिलाओं में डर था। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की थी। मडराक थाने में इस मामले की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी।

आज दोपहर करीब साढ़े 3 बजे अतरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में रहने वाली पुष्पा देवी जानवर लेकर खेत से घर जा रही थीं। तभी गोधा रोड पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनके कुंडल लूट लिए थे।

एसएसपी नीरज सिंह जादौन ने बताया- कई दिनों से दोनों अपराधियों की तलाश में लगातार नाकेबंदी और कॉम्बिंग की जा रही थी। सभी छोटे-बड़े रास्तों पर टीमें एक्टिव थीं। रविवार सुबह खैर थाना क्षेत्र में दोनों बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और वहां से भाग गए। इसके बाद पूरे इलाके में सघन चेकिंग शुरू कर दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने यूपी-112 के जरिए इलाके की घेराबंदी कर दी। बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा गया। लेकिन, उन्होंने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी। एसओ अतरौली और एसओ हरदुआगंज की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। वहीं, 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों की मौत हो गई। उनकी पहचान रजा मोहम्मद और मोमीन के रूप में हुई।

अलीगढ़ (Aligarh )पुलिस के अनुसार, रजा मोहम्मद पर महिलाओं से लूट की 27 वारदात करने का आरोप था। उसने 40-50 महिलाओं को निशाना बनाया था। उसके खिलाफ एक महिला से रेप करने का मुकदमा भी दनकौर थाने में दर्ज है।

रजा मोहम्मद अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जेल से बाहर आया था। बाहर आते ही उसने फिर से गैंग बनाकर महिलाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। एसएसपी ने कहा कि गांवों और खेतों में काम करने वाली महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। अलीगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

अलीगढ़ में महिलाओं के साथ लूटपाट करने वाले इनामी लुटेरे रजा मोहम्मद और मोमीन पुलिस मुठभेड़ में मारे गये

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels