आगरा( AGRA) के थाना ताजगंज क्षेत्र के आगरा चौपाटी पर जिप लाइन(Zipline) से गिरकर 15 वर्षीय कुणाल अग्रवाल की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जुट गई। उसे अस्पताल पहुंचाने तक का मौका नहीं मिला।
ताजनगरी फेस टू (ताजगंज) स्थित चौपाटी में रविवार को फिरोजाबाद के चूड़ी उद्यमी के 15 वर्षीय बेटे की जिप लाइन झूले से गिरकर मौत हो गई। जिप लाइन (Zipline)पर दस मीटर आगे जाते ही लॉक खुल गया था।माता-पिता की आंखों के सामने बेटा 45 फीट ऊंचाई से सीधे नीचे आकर गिरा।
गांधी नगर, उत्तर (फिरोजाबाद) निवासी पंकज अग्रवाल चूड़ी उद्यमी हैं। अपनी पत्नी रिंकी अग्रवाल, बेटे कुणाल अग्रवाल और छोटे बेटे साथ आगरा घूमने आए थे। बच्चों की जिद पर चौपाटी पहुंचे। कुनाल ने जिप लाइन (Zip line)पर जाने की जिद की। बेटे के कहने पर माता-पिता तैयार हो गए। चौपाटी में करीब 120 मीटर लंबी और 45 फीट ऊंची जिप लाइन है। तार पर एक तरफ से दूसरी तरफ भेजा जाता है। सवार पुली के जरिए जाता है।
जिप लाइन (Zipline)संचालक को हिरासत में लिया गया। चौपाटी मैनेजर को भी पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार जिप लाइन के लिए सुरक्षा उपाय निर्धारित हैं। हेलमेट पहनाया जाता है। ताकि सवार सुरक्षित रहे। कोई हादसा भी हो जाए तो उसके सिर में गंभीर चोट नहीं लगे। चौपाटी में सुरक्षा मानकों को ताक पर रखा गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?