यूपी के हमीरपुर (Hamirpur) में पुल गिरने के मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पिलर टूटने से अब पूरे पुल की निर्माण गुणवत्ता और सरकारी निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे में छह लोगों की मौत के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।बताया जा रहा सेतु निगम भ्रष्टाचार की बुनियाद पर पुलों का निर्माण कर रहा।हमीरपुर की पुल गिरने की घटना के साथ ही अब कानपुर में पुल के निर्माण पर भी सवाल उठने लगे है ।
हमीरपुर (Hamirpur) में बेतवा नदी पर मोराकांदर परसनी से नैठी व कंडौर गांव के बीच निर्माणाधीन 700.90 मीटर लंबे व साढ़े सात मीटर चौड़ाई वाले पुल का पांचवां पिलर गुरुवार रात एक बजे गिरकर तीन टुकड़ों में बंट गया। इससे उसके ऊपर टिकी स्लैब ढह गई। मलबे में दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई। तीन लोग पिलर के पास फंसने से मलबे में नहीं दबे व बचा लिए गए। मजदूरों ने बताया कि पांचवां पिलर देर रात अचानक टूटा जिससे पूरा स्लैब गिर गया। वहीं आसपास के गांव तक स्लैब गिरने की तेज आवाज सुनाई दी।
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम पुल का निर्माण करवा रहा है। इसकी लागत 90 करोड़ रुपए है। 700 मीटर लंबा दो लेन का ब्रिज मोराकांड से कुरारा गांव के बीच बनाया जा रहा है। इसका निर्माण मार्च 2024 में शुरू हुआ था। दिसंबर 2026 तक इसे पूरा किया जाना है।
90 करोड़ रुपये से पुल निर्माण का काम कानपुर की द सेल्टर कंपनी करा रही थी। गर्मी के कारण रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक काम किया जा रहा था। मौसम की खराबी के अलर्ट के बावजूद ठेकेदार सभी से रात में काम करा रहा था।
हमीरपुर (Hamirpur) में में बेतवा नदी पर बन रहे पुल ने 6 मजदूरों की जान ले ली। हादसे के बाद राज्य सेतु निगम ने दावा किया कि आंधी-तूफान में स्लैब ढह गया। लेकिन हकीकत में निर्माण कंपनी और सेतु निगम के अफसरों की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।
सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर बीते तीन दिन से साइट पर नहीं गए। उन्होंने पुल बनाने वाली कंपनी के ठेकेदार के भरोसे काम छोड़ दिया। पैसे बचाने के लिए ठेकेदार ने कमजोर सपोर्ट लगा दिए, जो तूफान आने पर ढह गया।
सीएम की सख्ती के बाद सेतु निगम के एमडी धर्मवीर सिंह ने सहायक अभियंता (AE) को सस्पेंड कर दिया है। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश ब्रिज कारपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने बताया कि ब्रिज अभी निर्माणाधीन है। पुल बनाने के लिए पिलरों पर सीमेंट के स्लैब लगाए जा रहे हैं। रात में आई आंधी-तूफान से स्लैब के नीचे लगा सपोर्ट सिस्टम हिल गया, जिससे सेगमेंट स्लैब नीचे गिर गए। वहां नीचे सो रहे मजदूर मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई।
हमीरपुर और बिहार में पुल हादसों के बाद अब कानपुर ट्रांस गंगा सिटी पुल निर्माण के ठेके पर सवाल खड़े हो गए हैं। बिहार में गिरा पुल जिस कंपनी ने बनवाया था उसे ही कानपुर के ट्रांस गंगा सिटी पुल की जिम्मेदारी दी गई है। अब लगातार हादसों के बाद प्रशासनिक और निर्माण एजेंसियों में मिलीभगत का मुद्दा उठने लगा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?