उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida ) में मोबाइल टॉवर से गिरकर एयरटेल के इंजीनियर की मौत हो गई। नेटवर्क में खराबी आने पर वह टॉवर पर चढ़कर सिग्नल की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उनकी सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया और वह करीब 190 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़े।
इंजीनियर जिस टॉवर पर चढ़े थे, वह एयरटेल कंपनी का बताया जा रहा। मृतक की पहचान फिरोजाबाद जिले के धर्मपुर गांव निवासी शांतनु (30) के रूप में हुई है। घटना गुरुवार शाम रबूपुरा क्षेत्र के चांदपुर गांव की है।वह एयरटेल कंपनी में पिछले चार वर्षों से नेटवर्क इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।
ग्रामीणों की शिकायत पर कंपनी की ओर से शांतनु अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। सिग्नल की जांच के लिए वह खुद टॉवर पर चढ़े। उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट पहन रखी थी, लेकिन करीब 190 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के दौरान अचानक बेल्ट का लॉक टूट गया और वह सीधे नीचे आ गिरे।
गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें ग्रेटर नोएडा (Greater Noida ) के जिम्स अस्पताल (GIMS) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक फिरोजाबाद के धर्मपुर गांव का निवासी था और एयरटेल कंपनी के साथ काम कर रहा था। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भाई देवेश कुमार ने बताया कि शांतनु नोएडा सेक्टर-62 स्थित एयरटेल ऑफिस में कार्यरत थे। वह 25 मई को गांव आए थे और 27 मई को वापस ड्यूटी पर लौटे थे। 28 मई को ड्यूटी जॉइन की थी। परिजनों के अनुसार शांतनु तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?