Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के   ( ) में बकरीद पर 17 वर्षीय छात्र सूर्या चौहान की खोड़ा थाना क्षेत्र में चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस ने रविवार तड़के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभय खंड इलाके में यह कार्रवाई की है। असद के एनकाउंटर के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद असद और सूर्या के घर पर सन्नाटा छाया है।वहीं, खोड़ा पुलिस ने 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें खोड़ा के रहने वाले नवाब (45), फरहान (19) और आतिफ (19) शामिल हैं।

गाजियाबाद  (Ghaziabad )में बकरीद के दिन 17 वर्षीय छात्र सूर्या की हत्‍या करने के बाद फरार चल रहे आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। रविवार तड़के इंदिरापुरम के अभय खंड में हुई मुठभेड़ में असद को मार गिराया गया। खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस ने मिलकर इस संयुक्त अभियान को अंजाम दिया, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया।

गाजियाबाद  (Ghaziabad )डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि थाना खोड़ा इलाके में 28 मई को सूर्या चौहान नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मुख्य हत्यारोपी वंचित था और उसकी गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि असद अपने कुछ साथियों से मिलने थाना खोड़ा क्षेत्र में आने वाला है। उनसे कुछ पैसे लेकर वह बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस पूरे क्षेत्र में लगातार कॉम्बिंग एवं बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वसुंधरा क्षेत्र में असद अपने एक साथी के साथ बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। असद ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार असद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने असद को मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में थाना खोड़ा में तैनात एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया है। मुठभेड़ के दौरान असद का दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। असद  से एक पिस्टल और पिस्टल बरामद की गई है।

गौरतलब है कि कक्षा 11 में पढ़ने वाले सूर्या की मां और बहन ने आरोपियों का एनकाउंटर किए जाने की गुहार लगाई थी। मां सरोज ने कहा कि मैं चाहती हूं कि उसे भी मार दिया जाए, जिस तरह उसने मेरे बेटे को मारा, मैं उसके लिए भी वैसी ही सजा चाहती हूं। मैंने 28 मई के बाद से अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देखा है। मेरे दो बेटे और एक बेटी है। हालांकि, मेरा बड़ा बेटा दिव्यांग है। मुझे उम्मीद थी कि मेरा छोटा बेटा मेरा सहारा बनेगा, लेकिन अब उसे भी हमसे छीन लिया गया है।

सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घटना के बाद तनाव और खौफ का माहौल है। स्थानीय लोग डर के साए में हैं और कई परिवार अपने घरों में ताला लगाकर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। जिस बिल्डिंग में असद रहता था, उसमें कुल करीब 17 फ्लैट हैं।

असद के एनकाउंटर के तुरंत बाद कुल 17 फ्लैट्स में से 12-13 घरों के लोग बाहर चले गए हैं। इन फ्लैट्स में ताला लटक रहा है। कई परिवार डर और तनाव के माहौल में रिश्तेदारों के यहां या दूसरी जगह शिफ्ट हो गए। कुछ लोगों ने एहतियातन घर खाली कर दिए ताकि किसी विवाद या अप्रिय घटना से बचा जा सके। असद के घर के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात है। उसके मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ है और आसपास सन्नाटा पसरा हुआ है।

सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घटना के बाद तनाव और खौफ का माहौल है। स्थानीय लोग डर के साए में हैं और कई परिवार अपने घरों में ताला लगाकर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। जिस बिल्डिंग में असद रहता था, उसमें कुल करीब 17 फ्लैट हैं।

असद के एनकाउंटर के तुरंत बाद कुल 17 फ्लैट्स में से 12-13 घरों के लोग बाहर चले गए हैं। इन फ्लैट्स में ताला लटक रहा है। कई परिवार डर और तनाव के माहौल में रिश्तेदारों के यहां या दूसरी जगह शिफ्ट हो गए। कुछ लोगों ने एहतियातन घर खाली कर दिए ताकि किसी विवाद या अप्रिय घटना से बचा जा सके। असद के घर के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात है। उसके मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ है और आसपास सन्नाटा पसरा हुआ है।

असद के एनकाउंटर के बाद इलाके में सन्नाटा है। स्थानीय लोग खुलकर कुछ बोलने से बच रहे हैं। पुलिस किसी भी अप्रिय स्थिति या अफवाह को फैलने से रोकने के लिए सतर्क है। सूर्या के घर के बाहर RAF की तैनाती की गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पुलिस लगातार गश्त कर रही है। पुलिस का मुख्य फोकस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह के तनाव या अफवाह को नियंत्रित करने पर है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *