हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh ) में मुख्य विपक्षी दल बीजेपी (BJP )ने रविवार को चार में से तीन नगर निगमों में कब्जा जमा लिया है। बीजेपी ने मंडी, धर्मशाला और सोलन में जीत हासिल की जबकि सत्ताधारी कांग्रेस केवल पालमपुर जीतने में सफल रही। चारों नगर निगमों के लिए 17 मई को पार्टी चिह्नों पर वोटिंग हुई थी जिसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था।
मंडी में बीजेपी (BJP )ने 12 वार्ड जीतकर जबरदस्त जीत हासिल की जबकि कांग्रेस और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने एक-एक वार्ड जीता। एक वार्ड में नागरिक मुद्दों के हल न होने के कारण मतदाताओं ने वोटिंग का बहिष्कार किया। मंडी में यह पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के लिए एक बड़ी लड़ाई थी, जिनका गृह जिला मंडी ही है। 2021 के चुनावों में जब वे मुख्यमंत्री थे, तो बीजेपी ने 11 वार्ड जीते थे जबकि कांग्रेस को चार वार्ड मिले थे।
सोलन में बीजेपी (BJP )ने आठ में से छह वार्ड जीते। कांग्रेस और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने एक-एक सीट जीती। वहीं पालमपुर में जिन 10 वार्डों के नतीजे घोषित हुए, उनमें से कांग्रेस ने नौ वार्ड जीते।
वहीं, धर्मशाला में 17 सदस्यों वाले नगर निकाय में जीतने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में निवर्तमान कांग्रेस मेयर नीनू शर्मा भी शामिल थीं जिन्होंने अपना वार्ड बरकरार रखा। हालांकि, कांग्रेस को अन्य वार्डों में झटका लगा, जहां बीजेपी उम्मीदवारों ने आसानी से जीत हासिल की। मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए धर्मशाला से बीजेपी (BJP )विधायक सुधीर शर्मा (जो पहले कांग्रेस में थे) ने मीडिया से कहा कि ये नतीजे कांग्रेस सरकार के प्रति जनता की नाराजगी और भाजपा में उनके बढ़ते भरोसे का साफ सबूत हैं।
मुख्यमंत्री सुक्खू अपने गृह जिले हमीरपुर में कांग्रेस को मजबूती देने में पूरी तरह विफल रहे हैं,उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का अपनी गृह पंचायत में पराजित होना सरकार के लिए राजनीतिक बदलाव की चेतावनी है। कई अन्य मंत्री भी अपने विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत, नगर परिषद, नगर पंचायत में जीत दिलाने में असफल रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के परिणामों को लेकर सूबे की कांग्रेस सरकार पर करारा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों में पूरे प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है और इस करारी हार के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुर्सी अब खतरे में आ गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?