राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( President Ram Nath Kovind) की तबीयत में सुधार है। आगे के इलाज के लिए उन्हें दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS) में रेफर किया गया है। इससे पहले उनका इलाज दिल्ली के आर्मी अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) में चल रहा था। बता दें, शुक्रवार (26 मार्च) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टोरों ने उनका चेकअप किया।
चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बाइपास प्रक्रिया से गुजरने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार 30 मार्च की सुबह तक होने की इसकी उम्मीद है।आर्मी अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि, ‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( President Ram Nath Kovind)की हालत स्थिर है। उन्हें आगे जांच के लिए एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रेफर किया गया है।’
इससे पहले अस्पताल ने शुक्रवार को एक मेडिकल बुलेटिन में कहा था, ‘भारत के राष्ट्रपति ( President Ram Nath Kovind)आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद आर्मी अस्पताल आए। उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और वह निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है।’ वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए सेना अस्पताल गए थे।
वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ट्वीट हेंडल से किए गए ट्वीट में बताया गया, ‘नियमित मेडिकल चेकअप के बाद डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रपति महोदय की देखरेख की जा रही है। उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी लेने वाले सभी शुभ-चिंतको के प्रति राष्ट्रपति महोदय ने धन्यवाद व्यक्त किया है।’
इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने उनका हालचाल लिया है। पीएमओ की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के बेटे से बातचीत की है और उनका हालचाल जाना है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया कि उन्होंने राष्ट्रपति के परिवार से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
नियमित मेडिकल चेकअप के बाद डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रपति महोदय की देखरेख की जा रही है। उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी लेने वाले सभी शुभ-चिंतको के प्रति राष्ट्रपति महोदय ने धन्यवाद व्यक्त किया है।
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 27, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?