उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ ( Pratapgarh ) में कोहड़ौर इलाके में शुक्रवार देर रात गन्ना तोड़ने के विवाद में पड़ोसी गांव के लोगों ने भाजपा ( BJP ) कार्यकर्ता धीरेंद्र बहादुर सिंह (48) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। करीब पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद गृह सचिव से मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने पर परिवार के लोग शव पुलिस के हवाले करने को राजी हुए। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पीथापुर निवासी धीरेंद्र बहादुर सिंह भाजपा ( BJP ) के बूथ अध्यक्ष थे। शुक्रवार की देर रात पीथापुर गांव में पड़ोसी गांव के कुछ लोग जंगली सुअर का शिकार करने आए थे। आरोप है कि गंगापुर के नरेंद्र बहादुर चौहान के खेत से दो लोग गन्ना उखाड़ने लगे। तभी वहां नरेंद्र का बेटा रजनीश पहुंच गया और दोनों युवकों को रोकने लगा। बेटे की आवाज सुनकर नरेंद्र भी खेत के पास पहुंचे। उनके बीच विवाद होने लगा। शोरशराबा सुनकर धीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार, धीरेंद्र ने शिकारियों की बाइक की चाभी निकाल ली। बाद में नरेंद्र ने बाइक की चाभी दिला दी। मामला रफा-दफा हो गया। रजनीश और नरेंद्र अपने घर की ओर चल पड़े।
आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार शिकारियों ने भाजपा ( BJP ) कार्यकर्ता धीरेंद्र को रोक लिया। लाठी व गन्ने से पीटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। रात में किसी को भनक नहीं लगी। शनिवार की सुबह धीरेंद्र का शव बरामद हुआ। घटनास्थल के करीब ही खेत में लाठी व गन्ने के टुकड़े मिले, जिस पर खून लगा था।
घटनास्थल पर पहुंचे सदर विधायक राजकुमार पाल को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस बीच एसडीएम पट्टी और पूर्व विधायक बृजेश सौरभ भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों की मांग थी कि सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया जाए। करीब पांच घंटे तक ग्रामीण हंगामा करते रहे। इस बीच पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने प्रमुख सचिव गृह से परिजनों की फोन पर बात कराई। तब जाकर घरवालों ने शव पुलिस के हवाले किया। मृतक के बेटे धनंजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रंजीत कुमार, विपिन कुमार व उनके पिता राजबली उर्फ मुंशीरजा निवासी हथसारा व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त