उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur ) जिले में बेलीपार थाना क्षेत्र के भीटी गांव में बच्चे की शैतानियों से भड़की मां ने डेढ़ साल के मासूम बेटे को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला । पुलिस की पूछताछ में शुक्रवार को उसने जुर्म कबूल कर लिया। मां ने हत्या की जो वजह बताई उसे सुनकर हर कोई हैरान है।
गोरखपुर (Gorakhpur ) पुलिस के मुताबिक मासूम की शैतानियों से मनोरमा परेशान थी। उसे इस बात का पछतावा नहीं है कि उसने अपने मासूम बच्चे को बेरहमी से मार डाला। मनोरमा ने बच्चे को मानसिक रोगी तक बता दिया। पुलिस ने मनोरमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, इस मामले में नामजद किए गए नाना और दो मौसी पूछताछ में बेगुनाह पाए गए, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, भीटी गांव निवासी आनंद स्वरूप सिंह की तीन बेटियों में दो शशि और वंदना की शादी बस्ती में एक ही घर में हुई है। बीते मंगलवार को दोनों मायके आईं थीं। इस सूचना पर छोटी बहन मनोरमा भी बेटे अनिकेत को लेकर पति धर्मेंद्र के साथ मायके चली आई।
धर्मेंद्र पत्नी मनोरमा और बेटे अनिकेत को छोड़कर चले गए। रात में करीब आठ बजे अनिकेत घर से गायब मिला। काफी तलाश करने पर भी वह नहीं मिला तो नाना आनंद स्वरूप ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की छानबीन में बच्चे का शव पानी की टंकी में मिला।
गोरखपुर (Gorakhpur ) पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इसी बीच धर्मेंद्र ने तहरीर देकर नाना और दोनों मौसी पर हत्या की आशंका जता दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। नाना और दो मौसी के साथ ही पुलिस ने मनोरमा को भी पूछताछ के लिए बुलाया।
पुलिस को मनोरमा के बदलते बयान की वजह से संदेह हो गया। इस पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मनोरमा टूट गई और सच उगल दिया। मां से भी पूछताछ की गई। मां ने हत्या की बात कबूल कर ली है। मनोरमा ने कहा कि वह बच्चे की हरकतों से परेशान थी। उसने बच्चे के मानसिक रोगी लगने की वजह से हत्या की बात कही। पुलिस के मुताबिक मासूम की हत्या का जुर्म कबूल करने वाली मनोरमा दूसरा बच्चा नहीं चाहती थी। पहले बेटी पैदा हुई फिर बेटा। बेटा चंचल स्वभाव का था। लिहाजा मनोरमा ने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस की पूछताछ में मनोरमा ने बताया कि उसने बच्चे को किसी तालाब में फेंकने की साजिश रची थी, मगर दरवाजे पर पिता और अन्य लोगों के होने की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाई। मौका पाते ही वह अनिकेत को छत पर ले गई और पानी की टंकी में डालकर ढक्कन बंद कर दिया। टंकी में डूबकर अनिकेत की मौत हो गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?