कर्नाटक ( Karnataka) के कोडागु( Kodagu )जिले में नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने साले के घर में आग लगा चार बच्चों सहित छह लोगों जिन्दा जलाकर मार डाला जबकि 4 लोगों अस्पताल में इलाज चल रहा है।मृतकों में आरोपी की पत्नी भी शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोडागु( Kodagu )जिले के पोन्नमपेट के पास मुगुटेगरी गाँव मे दिल दहला देने वाली इस घटना को अंजाम शराब पीने के लती स्थानीय ओटी एस्टेट में एक दिहाड़ी मजदूर 50 वर्षीय येरावरा बोजा ने दिया।आरोपी येरावरा बोजा हर बार शराब के नशे में घर आने पर पत्नी बेबी साथ झगड़ा कर आकर पीटता था। जिसे परेशान हो आरोपी की बेबी अपने भाई मंजू के घर चली गयी थी।
यहाँ भी आरोपी पहुँच गया पत्नी से घर ले चलने की जिद करने लगा जब उसने इंकार कर दिया। तो फिर शराब के नशे में आधी रात को अपने साले मंजू के घर पंहुच उस के के घर बाहर ताले लगा दिये मकान की छत पर गया और उसने कुछ खप्परों को हटाकर वहां से पेट्रोल डाल दिया एवं आग लगा दी। फिर आरोपी येरावरा बोजा फरार हो गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उस वक्त मंजू और परिवार के अन्य सदस्य थोला घर में नहीं थे, वे आग की खबर पाकर शीघ्र पहुंचे और चार लोगों को बाहर निकाला।
इस घटना में आरोपी की पत्नी बेबी (40), भोजा की रिश्तेदार सीथे (45), एक रिश्तेदार की बेटी प्रार्थना (छह) की मौके पर ही जलकर मौत हो गई । हालाकि मंजू के बेटों- प्रकाश (छह), विश्वास (सात) थोला के बेटे विश्वास (छह) को मकान से झुलसी दशा में निकाल लिया गया लेकिन उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि चारों घायलों का मडिकेरी एवं मैसुरू के अस्पतालों में इलाज चल रहा है ,मैसूरु के पुलिस महानिरीक्षक मधुकर पवार और कोडागु( Kodagu )के पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वह बोजा को ढूंढ़ने में जुट गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?