उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya )में हनुमानगढ़ी के नागा साधु महंत कन्हैया दास की रात में सोते समय ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। वारदात से सनसनी फैल गई। उनका शव चरणपादुका मंदिर की गौशाला में पाया गया है। वह बसंतिया पट्टी से जुड़े गुलचमन बाग के महंत थे। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है।
अयोध्या (Ayodhya )में घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में हनुमानगढ़ी के नागा साधु इकट्ठा हो गए। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए हैं।
बताया जा रहा है कि अयोध्या (Ayodhya ) जिले की कोतवाली रायगंज क्षेत्र स्थित चरण पादुका मंदिर की गौशाला में महंत सोए हुए थे तभी उन पर हमला हुआ। रविवार की सुबह नागा साधु कन्हैया दास 45 वर्ष चेला स्व. रामबरन दास निवासी गुलचमन बाग हनुमानगढ़ी थाना रामजन्मभूमि का शव देखा गया जाे खून से लथपथ रहा, जिसका सिर ईंट से कूंचा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
मृत महंत के गुरुभाई रामानुजदास चेला रामबरन दास ने आरोप लगाया है कि कन्हैया दास हनुमानगढ़ी मंदिर के पास स्थित गुलशन बाग में भोजन के उपरांत चरण पादुका मंदिर में स्थित गौशाला में सो रहे थे जहां उनकी हत्या कर दी गई। उनका जमीन व मकान को लेकर गोलू दास उर्फ शशिकांत दास से मुकदमा चल रहा था।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विजय पाल सिंह के मुताबिक, आरोप के आधार पर गोलू दास को हिरासत में ले लिया गया है फिलहाल अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त