उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार को प्रदेश के महानिदेशक स्वास्थ्य (Director General of Medical Health) डॉ. डीएस नेगी( Dr DS Negi ) पर कोरोना वैक्सीन ( Covid-19 vaccine ) बेअसर रही है वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही उनके निजी सचिव व स्टाफ अफसर भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। खास बात है कि सभी संक्रमित कोरोना वैक्सीन( Covid-19 vaccine ) की दोनों डोज ले चुके हैं।डॉ. नेगी ने कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज 16 जनवरी को और दूसरी डोज 15 फरवरी को ली थी।
इसके अलावा, मेदांता लखनऊ अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वह एसजीपीजीआई के पूर्व निदेशक रह चुके हैं। वह भी कोरोना वैक्सीन ( Covid-19 vaccine )के दोनों डोज ले चुके हैं।यह फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं।
डॉ कपूर ने भी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली थी। डॉ.कपूर अभी होम आइसालेशन में हैं। लखनऊ मे सरोजनीनगर की सीडीपीओ भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने भी वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। सीडीपीओ कामिनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट रविवार को आई है। लोक बंधु अस्पताल के डॉक्टर संजीव खटवानी की रिपोर्ट आरटीपीसीआर से नेगेटिव आने के बाद एंटीजन व ट्रूनेट टेस्ट में पॉजिटिव आई है। जांच निगेटिव आने के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर वह एसजीपीजीआई में भर्ती हैं। यह भी कोरोना की दोनों वैक्सीन ( Covid-19 vaccine )लगवाने के बाद पॉजिटिव हुए थे।
वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का नया रूप बेहद खतरनाक होता जा रहा है। प्रदेश में रविवार को मिली बीते 24 घंटे की टेस्ट रिपोर्ट में 4164 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें भी सर्वाधिक 1129 लखनऊ में हैं। 23 घंटे में 31 लोगों का कोरोना संक्रमण का कारण निधन भी हो गया है।
बीते 24 घंटे की टेस्ट रिपोर्ट बड़े खतरे का संकेत दे रही है। 24 घंटे में प्रदेश भर में 4164 नए संक्रमित 4164 मिले हैं। इस दौरान 31 लोगों की मौत भी हो गई है। राजधानी लखनऊ में सर्वाधिक 1129 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा वाराणसी में 453, प्रयागराज में 397, कानपुर नगर में 235, गोरखपुर में 121 तथा झांसी में 93 नए संक्रमित मिले हैं।
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को 1,66,110 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 76 हजार नमूने आरटीपीसीआर से जांचे गए हैं। प्रदेश में अब तक 3,52,36,205 नमूनों की जांच हो चुकी है। नए मरीजों के बढ़ने के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी 16496 हो गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?