उत्तर प्रदेश( Uttar Pradesh) में आगरा( AGRA) शहर के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से अपहृत सेल्स ऑफिसर( sales officer ) सुनील कुमार शर्मा की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी महिला मोना की निशानदेही पर रविवार को सुबह उनका शव ट्रांसपोर्ट नगर के पास झाड़ियों से बरामद कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है।
आगरा( AGRA) शहर की ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी सेल्स ऑफिसर( sales officer ) सुनील कुमार शर्मा दो अगस्त को ड्यूटी पर निकले थे। वाटर वर्क्स से गांधी नगर गए। इसके बाद लापता हो गए। उनकी आखिरी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन की। गांधी नगर निवासी महिला मोना और अजय के घर पर सुनील गए थे।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पुलिस को सुराग मिले। अजय सेल्स ऑफिसर( sales officer ) सुनील की बाइक लेकर जाता नजर आया। बाइक बाद में मिल गई। वहीं अजय और उसकी पत्नी मोना टेंपो में एक फ्रिज और पोटली लेकर निकले थे। इसके बाद फरार हो गए। इस आधार पर सुनील के साथ पहले अनहोनी की आशंका जाहिर की जा रही थी।
आगरा( AGRA)पुलिस ने पति-पत्नी की तलाश की थी। इस मामले में अपहरण का मुकदमा पांच नामजद के खिलाफ दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार शनिवार को पुलिस ने मोना को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में पूरा सच उगल दिया। रविवार की सुबह पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।
सुनील का शव मिलने के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील के पिता रघुवीर प्रसाद शर्मा बीमार रहते हैं। घर में मां नारायणी देवी, पत्नी नीतू और चार साल की बेटी यति है। वहीं भाई संतोष और कुलदीप है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?