हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) में भुंतर एयरपोर्ट ( Bhuntar airport )के बहुचर्चित थप्पड़ कांड के बाद से निलंबित चल रहे एसपी कुल्लू गौरव सिंह ( Gaurav Singh )और पीएसओ बलवंत सिंह को सरकार ने बहाल कर दिया है। गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने बहाली के अलग-अलग आदेश जारी कर दिए हैं। तैनाती होने तक दोनों का मुख्यालय शिमला निर्धारित किया गया है।
गौरव सिंह( Gaurav Singh )को चार्जशीट कर जवाब मांगा गया है। जवाब के आधार पर ही उन्हें सजा देने या न देने का फैसला लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 23 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कुल्लू दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने एसपी कुल्लू रहे गौरव सिंह, एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा बृजेश सूद और मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत सिंह भिड़ गए थे।
एसपी गौरव ( Gaurav Singh )ने बृजेश को थप्पड़ मार दिया और बलवंत ने एसपी को लातें मारी थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया के जरिये देश दुनिया में वायरल हो गया था। प्रारंभिक जांच के बाद 25 जून को गौरव और बलवंत को निलंबित कर दिया गया था।
बाद में आईजी मंडी रेंज ने विस्तृत जांच कर पुलिस मुख्यालय के जरिये सरकार को रिपोर्ट भेजी। तब से गौरव सेंट्रल रेंज मंडी से अटैच थे जबकि बलवंत सिंह को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया था। बृजेश सूद को जांच में दोषी न पाए जाने पर सरकार ने बहाल कर फिर से मुख्यमंत्री सुरक्षा में लगा दिया था। ब्रजेश सूद की दोबारा नियुक्ति पर सीएम जय राम ठाकुर ने कहा था कि रिपोर्ट के आधार पर निर्णय किया गया है। दूसरे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है, उन्होंने कहा था कि विजुअल्स के आधार कार्रवाई प्रस्तावित रहेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?