उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट के हैक होने के बाद अब सोमवार को यूपी सरकार का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट(@UPGovt) हैक कर लिया गया। अकाउंट से थोड़ी देर के भीतर ही 30 से ज्यादा फर्जी ट्वीट किए गए। ट्विटर अकाउंट की डीपी भी बदलकर हैकर्स ने किसी कार्टून का लगा दिया था। साथ ही एक के बाद एक कई सारे ट्वीट्स और रिट्वीट्स भी किए गए हैं।
साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं,दो दिन पहले मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट को हैक करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश सरकार @UPGovt) का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया।ट्विटर अकाउंट को हैक करने के साथ उसका डीपी बदल दिया गया और दो दर्जन से ज्यादा फर्जी ट्वीट किए गये। हालांकि ट्विटर अकाउंट को थोड़ी ही देर में तकनीकी विशेषज्ञों ने रिस्टोर कर लिया। मामले की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।जिस तरह से एक के बाद सरकार से जुड़े ट्विटर अकाउंट हैक हो रहे हैं वह इनकी सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़ा करते हैं।
सिर्फ उत्तर प्रदेश सरकार का ट्विटर ही नहीं बल्कि आज राज्य सूचना विभाग का फैक्ट चेक करने वाला @InfoUPFactCheck ट्विटर हैंडल भी हैक किया गया था। इंफो यूपी फैक्ट चेक नाम का यह ट्विटर हैंडल 24000 लोगों द्वारा फॉलो किया जाता है।
गौरतलब है कि पिछले शनिवार को साइबर अपराधियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाली डीपी बदल दी थी। ट्विटर अकाउंट से 500 से अधिक फर्जी ट्वीट किए गए थे।
पिछले 48 घंटे से भी कम समय में साइबर अपराधियों ने दूसरी बार यह दुस्साहस किया है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उन्हे उनके किये की सजा दिलायी जाएगी।
#Luckow– सीएम ऑफिस के बाद उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक। @UPGovt @CMOfficeUP pic.twitter.com/z4O1OHEm3y
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) April 11, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत