आगरा (Agra) में ग्रीन गैस( Green Gas)पाइपलाइन में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रहीं 10 दिन में दूसरी बार सोमवार की सुबह दयालबाग क्षेत्र में धमाके के साथ गैस पाइपलाइन में आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग से किशोर और बच्चा झुलस गया। दोनों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो काउंटर भी जल गए। करीब आधा घंटे बाद फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग को बुझाया। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि कंपनी के लोगों ने अभी मरम्मत भी शुरू नहीं की है। आग लगने से क्षेत्र के करीब 20 हजार घरों में गैस आपूर्ति ठप हो गई है।
जानकारी के मुताबिक आगरा में दयालबाग के नगला बूढ़ी में सोमवार सुबह तकरीबन 8.30 बजे ग्रीन गैस ( Green Gas)की पाइपलाइन में धमाके के बाद आग लग गई। जमीन से निकलतीं आग की लपटें देख लोग दहशत में आ गए। आग एक जगह पाइपलाइन से शुरू होकर करीब डेढ़ सौ मीटर के हिस्से में फैल गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। दमकल और ग्रीन गैस के अधिकारियों को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने पहुंचकर आग बुझाई।
पीएनजी की लाइन में आग लगने से केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, दयालबाग, कमला नगर, न्यूआगरा, बल्केश्वर में करीब 20 हजार परिवारों के यहां गैस की आपूर्ति ठप हो गई। घटना के समय सुबह पेड़ के पास खड़े 25 साल के सुमित कुमार और छह साल का गोलू भी आग की चपेट में आ गए। इसमें सुमित के हाथ-पैर और छाती, मुंह समेत शरीर का करीब 70 फीसदी हिस्सा झुलस गया है। गोलू के हाथ, पैर झुलस गए हैं। दोनों का इलाज एसएन इमरजेंसी में चल रहा है।
ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारी ने बताया कि एयरटेल कंपनी ने अपनी लाइन बिछाई के लिए खोदाई की और हमारी लाइन से सटाकर बिछा दी। इससे ग्रीन गैस की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। चैंबर और पत्थरों से ढके नाले में गैस भर गई, किसी तरह इसमें आग लग गई और इससे करीब 20 हजार कनेक्शन प्रभावित हुए। एयरटेल के खिलाफ थाने में तहरीरी दी है।
आगरा (Agra) में 10 दिन में ग्रीन गैस ( Green Gas)की पाइपलाइन में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले तीन अप्रैल को गढ़ी भदौरिया में पाइपलाइन में आग लग गई थी। उस दिन करीब सात घंटे तक गैस की आपूर्ति ठप रही।यहां भी तेज धमाके के साथ लपटें उठने लगीं थी। करीब 50 मिनट तक गैस का रिसाव होता रहा। फायर बिग्रेड ने आग बुझाई। घटना के कारण करीब पांच हजार घरों में सात घंटे तक आपूर्ति ठप रही।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?