हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ( Manohar Lal Khattar ) का मृत्यु प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के सोनभद्र जिले के पन्नूगंज/शाहगंज पीएचसी के नाम से फर्जी तरीके से जारी करने का मामला सामने आया है। यह प्रमाण पत्र दो फरवरी 2023 को बना है और इसमें मृत्यु पांच मई, 2022 को दिखाई गई है। इतना ही नहीं, खुराफात करने वालों ने यह सर्टिफिकेट चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया। मामला सामने के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई।
मामले की जानकारी जब गुरुवार शाम जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह को हुई तो उन्होंने संबंधित अफसरों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्र पर पन्नूगंज व शाहगंज दोनों लिखा है, जबकि दोनों स्थानों के बीच की दूरी 32 किमी है। मामले की जांच कराई जाएगी।
सोनभद्र जिले में न पन्नूगंज में कोई पीएचसी है और न शाहगंज में। शाहगंज में सीएचसी जरूर है, लेकिन वहां से लंबे समय से कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं है। अब प्रशासन शरारत करने वाले की तलाश में जुट गया है।
वेबसाइट पर अपलोड प्रमाण पत्र मनोहर लाल खट्टर ( Manohar Lal Khattar ) पुत्र हरबंश लाल के नाम से दो फरवरी 2023 को जारी है। इसमें मृत्यु पांच मई, 2022 को अंकित किया गया है। पता भी वही है, जो हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ( Manohar Lal Khattar ) का है। मामले की जानकारी होने के बाद डीएम चन्द्र विजय सिंह ने हुई संबंधित अफसरों से पूछताछ की।चतरा पीएचसी के अधीक्षक डॉ कीर्ति आजाद बिंद ने बताया कि उनके यहां से कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं है। यह किसने किया है, जांच कराई जा रही है।डाॅ. बिंद का कहना है कि प्रमाण पत्र पर पड़ा क्यूआर कोड भी धूमिल और फर्जी है। यह निश्चित रूप से किसी की शरारत है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?