जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को प्रदेश प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सात अधिकारियों समेत कुल 15 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिधूड़ी(Vijay Kumar Bidhuri)का तबादला कर उन्हें कश्मीर का मंडलायुक्त बनाया गया है।
बिजली विकास विभाग के प्रधान सचिव राजेश प्रसाद को आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पर्यटन विभाग के के सचिव सरमद हफीज जिनके पास युवा, सेवा और खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी है का तबादला कर उन्हें युवा, सेवा और खेल विभाग का प्रशासनिक सचिव पूर्ण समय आधार पर बनाया गया है।
वित्त विभाग के विशेष सचिव सईद आबिद रशीद शाह जो कि जल जीवन मिशन जम्मू कश्मीर के प्रशासनिक सचिव के तौर पर अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे है उनका तबादला कर संस्कृति विभाग का प्रशासनिक सचिव बनाया गया है। उन्हें आर्थिक पुननिर्माण एजेंसी जम्मू कश्मीर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति का इंतजार कर रहे राकेश मन्हास को सिडको का प्रबंधक निदेशक बनाया गया है। उन्हें अगले आदेश तक सीकॉप के प्रबंधक निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। सिडको के प्रबंधक निदेशक रमण कुमार केसर का तबादला कर उन्हें विद्युत विकास विभाग का प्रशासनिक सचिव बनाया गया है।
हिमायत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपिका शर्मा जोकि मुबारकमंडी हेरिटेज सोसायटी के कार्यकारी निदेशक का कार्यभार भी देख रही है का तबादला कर उन्हें जल शक्ति विभाग में सचिव बनाया गया है। अगले आयेश तक दीपिका को मुबारकमंडी हेरिटेज सोसायटी के कार्यकारी निदेशक का कार्यभार देखते रहने के लिए भी कहा गया है।
जल शक्ति विभाग में विशेष सचिव डा गुलाम नबी इट्टू का तबादला कर उन्प्हें जल जीवन मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग में विशेष सचिव शब्बीर हुसेन भट का तबादला कर उन्हें ग्रामीण विकास विभाग कश्मीर का निदेशक बनाया गया है।
ग्रामीण विकास विभाग कश्मीर ( Kashmir)के निदेशक इमाम दीन का तबादला कर उन्हे जम्मू कश्मीर बागवानी उत्पाद निगम का प्रबंधक निदेशक बनाया गया है। जल शक्ति विभाग में अतिरिक्त सचिव रजनीश गुप्ता का तबादला कर उन्हें हिमायत का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।
जम्मू कश्मीर ( Jammu and Kashmir) वागवानी उत्पाद निगम के प्रबंधक निदेशक शफात सुल्तान का तबादला कर उन्हें अगली नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासनिक विभाग में इंतजार करने के लिए कहा गया है।
जम्मू कश्मीर ( Jammu and Kashmir) सेवा चयन बोर्ड के सदस्य अमित वरमानी का तबादला कर उन्हें सामान्य प्रशासनिक विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव डा पीयूष सिंगला की तरफ से शुक्रवार को सरकारी आदेश जारी किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?