छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) के नारायणपुर (Narayanpur) जिले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की रात करीब आठ बजे कुछ लोगों ने उनके घर में घुस के गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, सागर साहू को नक्सलियों ने गोली मारी है।
इसके बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए, इधर गोली चलने की आवाज सुनाई देते ही आसपास के लोग घर आ पहुंचे और आनन-फानन में घायल भाजपा नेता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल भाजपा नेता को जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
परिजनों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि ग्रामीण वेशभूषा में कुछ लोग आए और दरवाजा खोलने को कहा, हमने दरवाजा खोला तो वे लोग घर के अंदर घुस आए और सामने ही हॉल में बैठे बीजेपी नेता सागर साहू की कनपटी पर बंदूक रखकर उन्हें गोली मार दी।
बताया जा रहा है कि सागर साहू नारायणपुर (Narayanpur)के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ वे ठेकेदारी का काम भी करते थे। इलाके में ही प्राइवेट मकान बनाने का ठेका लेते थे। हालांकि, पॉलिटिकल पार्टी से जुड़े होने की वजह से इससे पहले भी नक्सलियों ने उन्हें धमकी दी थी। इस वारदात के बाद सागर साहू की पत्नी और बच्चे काफी दहशत में हैं। फिलहाल वे नारायणपुर (Narayanpur)में किसी भाजपा नेता के घर पर ठहरे हुए हैं।
5 दिन पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम की माओवादियों ने हत्या कर दी थी। नीलकंठ अपनी साली की शादी की तैयारी करने गांव गए हुए थे। वहां अचानक पहुंचे माओवादियों ने कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर बीजेपी नेता की जान ले ली थी।
Local BJP leader shot dead in Chhattisgarh’s Narayanpur district
Read @ANI Story | https://t.co/k7Vfuiu38J#Chhattisgarh #Narayanpur #BJP pic.twitter.com/KqFzvTvxxm
— ANI Digital (@ani_digital) February 10, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?