महाराष्ट्र चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi ) ने कहा- महाराष्ट्र देश का 6वां राज्य है जिसने भाजपा को लगातार तीन बार जनादेश दिया है।
गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा और एमपी में हम लगातार तीन बार जीत चुके हैं। बिहार में भी NDA को तीन बार लगातार जनादेश मिला है।मोदी बोले- महाराष्ट्र ने कुर्सी फर्स्ट वालों को नकारते हुए डंके की चोट पर कहा- एक हैं तो सेफ हैं। यह जनता का हमारे सुशासन के मॉडल पर विश्वास है।’ इस दौरान पीएम मोदी ने वक्फ बोर्ड को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi ) ने अपने 49 मिनट के भाषण की शुरुआत पीएम मोदी ने जय भवानी, जय शिवाजी के नारे के साथ की और समापन भारत माता की जय और वंदेमातरम से किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi )ने कहा, ‘कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम ने सोचा था कि संविधान के नाम पर झूठ बोलकर, आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर एसटी और ओबीसी को छोटे-छोटे समूहों में बांट देंगे। कांग्रेस और उसके साथियों की इस साजिश को महाराष्ट्र ने सिरे से खारिज कर दिया है। महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा है- एक हैं, तो सेफ।महाराष्ट्र में अघाड़ी के हर घटक का स्ट्राइक रेट 20 परसेंट से भी कम है, जो बताता है कि परजीवी कांग्रेस खुद भी डूबती है और दूसरों को भी डुबोती है।
महाराष्ट्र की बंपर जीत पर पीएम मोदी(PM Modi ) ने कार्यकर्ताओं को बंधाई दी। साथ ही, कहा कि महाराष्ट्र में झूठ-छल और फरेब पूरी तरह हार गया। महाराष्ट्र में परिवारवाद की पूरी तरह हार हुई। महाराष्ट्र में सच्चे समाजिक न्याय की जीत हुई।’ इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने कहा कि हम महाविजय का उत्सव मनाने के लिए इकट्ठे हुए हैं, आज महाराष्ट्र में विकासवाद की जीत हुई है।
मोदी (PM Modi )ने कहा, ‘भारत की राजनीति में कांग्रेस परजीवी बनकर रह गई है। कांग्रेस पार्टी के लिए अब अपने दम पर सरकार बनाना लगातार मुश्किल हो रहा है। हाल ही के चुनावों में जैसे आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हरियाणा और आज महाराष्ट्र में उनका सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस की घिसी पिटी विभाजनकारी राजनीति फेल हो रही है लेकिन फिर भी कांग्रेस का अहंकार सातवें आसमान पर है।’
इससे पहले भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया।जेपी नड्डा ने कहा- आज का दिन ऐतिहासिक है। इसका श्रेय मोदी को जाता है। जनता ने पीएम मोदी की राष्ट्र सेवा पर मुहर लगाई है। महाराष्ट्र की जनता ने 2019 में भी भाजपा को जनादेश दिया था, लेकिन तब उद्धव ठाकरे की सत्ता की लालच ने जनता के आदेश का अपमान किया था।महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत मिली है।
महाराष्ट्र की जनता-जनार्दन ने बता दिया है कि कांग्रेस और उसके साथियों के पाखंड के दिन अब लद चुके हैं! pic.twitter.com/ctcG6FOJAv
— Narendra Modi (@narendramodi) November 23, 2024


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा