उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा ( Agra ) के थाना फतेहाबाद क्षेत्र की रहने वाली सीआरपीएफ जवान की पत्नी की गोलियों से भूनकर उस समय हत्या कर दी गई, जब वो दीवानी से तारीख कर वापस लौट रही थी। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के पिता ने विवाहिता के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे, सड़क पर महिला शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। महिला के सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस को घटनास्थल से चार खोखे मिले हैं। महिला का पति न्यायालय में आठ वर्ष से मुकदमा चल रहा था। स्वजन ने पति उसके दो नंदोई पर हत्या का आरोप लगाया है।
घटना शाम 4:45 बजे की है। निबोहरा के गांव गढ़ी केसरी की रहने वाली 33 वर्षीय मंजू का पति मनोज कुमार से आठ वर्ष से विवाद चल रहा है। मंजू का पति सीआरपीएफ में तैनात है। उससे भरण पोषण का केस कोर्ट में विचाराधीन था। वह शुक्रवार आगरा से तारीख करके मायके गढी केसरी लौट रही थीं।
फतेहाबाद में बस से उतरने के बाद पैदल जाते समय सारंगपुर और कुतुबपुर गोला के बीच पीली छतरी के पास बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, एक गोली मंजू के सिर में लगने पर वह गिर गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर जुट गए। तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे। डीसीपी समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
जानकारी होने पर मंजू की मां माया देवी समेत अन्य स्वजन मौके पर पहुंच गए। माया देवी ने आगरा ( Agra ) पुलिस को बताया कि बेटी की शादी 15 वर्ष पहले मनोज से हुई थी। मंजू के दो बेटे व एक बेटी है। एक बेटा पति के पास रहता है।
मूलरूप से धौलपुर राजाखेड़ा केे गांव समोना का रहने वाला मनोज वर्तमान में फतेहाबाद में राजपूत मोहल्ले में अपने तीन जीजा के साथ रहता है। मनोज ने आठ वर्ष पहले दूसरी महिला से शादी कर ली थी। जिसे लेकर मंजू के विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। पति तलाक लेने का दबाव बना रहा था। मंजू इसके लिए तैयार नहीं थी। मायादेवी ने बेटी के पति मनोज और उसके दो नंदोई पर हत्या का आरोप लगाया।
आगरा ( Agra ) के डीसीपी पूर्वी जोन सैयद अली अब्बास ने बताया कि मंजू का पति से न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। स्वजन ने पति मनोज व दो नंदोई योगेंद्र व सुरेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। स्वजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
थाना फतेहाबाद क्षेत्रान्तर्गत सड़क किनारे महिला के शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम, फील्ड युनिट द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करते हुए साक्ष्यों का संकलन कर पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। एवं की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में… pic.twitter.com/fF1b3C7AWV
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) July 18, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?