79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करने के साथ ही प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पीएम मोदी अब लाल किले से लगातार भाषण देने के अवसरों के मामले में अब केवल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से पीछे हैं। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर पंडित नेहरू ने लगातार 17 बार राष्ट्र को संबोधित किया था।
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कुल 16 भाषण दिए थे। इनमें 11 भाषण लगातार दिए गए थे। गौरतलब है कि इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च 1977 के बीच प्रधानमंत्री रही थीं। अपने दूसरे कार्यकाल में इंदिरा गांधी जनवरी 1980 से अक्तूबर 1984 तक प्रधानमंत्री रहीं। 1984 में इंदिरा गांधी की नृशंस हत्या हुई थी। पीएम मोदी ने पिछले दिनों सबसे अधिक दिनों तक प्रधानमंत्री रहने के मामले में भी इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया था।
लाल किले से भाषण के मामले में पिछले वर्ष पीएम मोदी (PM Modi ) ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था। यह भी दिलचस्प है कि 2023 में पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया था, जो 98 मिनट चला था। 2025 के जश्न-ए-आजादी के मौके पर जब पीएम मोदी देशवासियों से मुखातिब हुए तो उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्साहन, खेल को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं के अलावा आत्मनिर्भर भारत और नक्सलवाद जैसे मुद्दों को भी रेखांकित किया।
आम तौर पर स्वतंत्रता दिवस भाषणों में प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi ) विकास योजनाओं को गिनाने के अलावा नीतिगत घोषणाएं भी करते हैं। 2024 के भाषण में उन्होंने समान नागरिक संहिता का जोरदार समर्थन किया था। उन्होंने कानून के वर्तमान ढांचे को ‘सांप्रदायिक और भेदभावपूर्ण’ बताकर देश में एक साथ चुनाव (One Nation One Election) कराने की वकालत भी की थी।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने जब 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपना भाषण शुरू किया तब उन्होंने उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल जैसे राज्यों में प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे लोगों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके अलावा उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति, आत्मनिर्भर भारत, तकनीक के मोर्चे पर देश की समृद्धि, ऊर्जा के विषय में देश के संकल्प और विकसित भारत बनाने के मिशन का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि 2030 तक जो लक्ष्य पूरा किया जाना था, उसे हमने पांच साल पहले ही हासिल कर लिया है।
लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी(PM Modi ) ने बलिदानी सपूतों को राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर नमन किया। पीएम मोदी ने अपने शुरुआती संबोधन में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया। उन्होंने भाषण के सातवें मिनट में ही पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने वाले भारत के वीर सपूतों के पराक्रम का जिक्र कर पूरी दुनिया को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ देश की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को भी रेखांकित किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?