Tuesday, June 23, 2026

Accident, Himachal Pradesh, News

Himachal Pradesh: हिमाचल के नवनिर्मित नाग मंदिर में लगी आग: चार मंजिला नवनिर्मित भवन पूरी तरह जला, अप्रैल में होनी थी प्राण प्रतिष्ठा

Fire breaks out in Himachal's newly constructed Four-story Nag temple

  के शिमला स्थित उपमंडल रामपुर की शिंगला पंचायत के शनेरी में करीब ढाई करोड़ रुपये से नवनिर्मित जाहरू नाग मंदिर (Nag Temple ) में लगी आग लग गई। चार मंजिला यह मंदिर पूरी तरह से जल गया।

मंदिर की प्रतिष्ठा अगले साल अप्रैल में की जानी थी। घटना रविवार रात करीब 7:00 बजे हुए। नवनिर्मित मंदिर से अचानक आग की लपटे उठने लगी। ग्रामीण एकत्रित हुए और आग बुझाने के प्रयास करने लगे। आग बढ़ती गई। देखते ही देखते पूरा मंदिर आग की चपेट में आ गया।

सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। अग्निशमन की टीम मौके पहुंची। देर रात तक आग बुझाने के प्रयास किए गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मंदिर कमेटी के अनुसार करीब ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है। उधर, पंचायत प्रधान राज कुमार ने बताया कि आग अचानक लग गई। कारणों का पता नहीं चला है।
स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों ने तेजी से पूरे ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, मगर करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
करीब ढाई करोड़ रुपए से अधिक की लागत से इस भव्य नाग मंदिर (Nag Temple )का निर्माण किया गया था। इसमें से 60 लाख रुपए सरकार की ओर से प्रदान किए गए थे, जबकि शेष राशि स्थानीय लोगों के सहयोग से एकत्र की गई थी।
दमकल विभाग को सूचना देने के बावजूद आग पर काबू पाने में देर हो गई। मंदिर के भीतर रखी लकड़ी की सामग्री और धार्मिक वस्तुएं भी जलकर नष्ट हो गईं। मंदिर कमेटी और ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। यह मंदिर क्षेत्र की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र था। मंदिर (Nag Temple )के नष्ट होने से लोगों में गहरा शोक और रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा और पुनर्निर्माण की मांग की
है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels