Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh:गाजियाबाद में 31वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर सत्यम त्रिपाठी की मौत

Software engineer Satyam Tripathi dies after falling from the 31st floor in Ghaziabad under suspicious circumstances.

 (  के   ( ) जिले में इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वैभव खंड स्थित एक बिल्डिंग की 31वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। हादसा 12 अक्तूबर की शाम करीब 6:30 बजे वैभव खंड स्थित साया गोल्ड एवेन्यू की बिल्डिंग में हुआ। उस समय सत्यम अपने दोस्त कार्तिक और प्रॉपर्टी एजेंट सतपाल के साथ बहन श्वेता के रहने के लिए किराये पर फ्लैट देखने गए थे।

मृतक युवक की पहचान वैशाली निवासी 27 वर्षीय सत्यम त्रिपाठी के रूप में हुई है। सत्यम अपने दोस्त कार्तिक सिंह के साथ फ्लैट देखने के लिए आये थे। उनके साथ एक ब्रोकर भी था। बताया गया है कि सत्यम यहां 50 मिनट तक रहे।कार्तिक ने ही सत्यम के नीचे गिरने की सूचना पुलिस, परिवार और दोस्तों को दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया और मोबाइल कब्जे में लेकर सीडीआर निकलवाई है। वहीं, कार्तिक और सतपाल से पूछताछ चल रही है।

गाजियाबाद  (Ghaziabad ) जिले के  एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सत्यम त्रिपाठी नोएडा सेक्टर दो स्थित आईटी कंपनी में रिसर्च मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। कार्तिक भी उसी कंपनी में कार्यरत है। सत्यम के पिता प्रदीप त्रिपाठी ठेकेदार हैं। बताया कि सत्यम की बहन श्वेता की शादी फरवरी 2025 में हुई थी। बहन और बहनोई दोनों ही नोएडा स्थित निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बहन के कहने पर सत्यम किराये के लिए फ्लैट देख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने साया गोल्ड एवेन्यू में संपर्क किया। यहां से उन्हें प्रॉपर्टी एजेंट सतपाल की जानकारी मिली और उन्होंने एजेंट से बातचीत की। रविवार शाम करीब छह बजे सत्यम और कार्तिक सतपाल के साथ पहले 24वीं मंजिल पर फ्लैट देखने पहुंचे लेकिन पसंद न आने पर 31वीं मंजिल पर गए।

एसीपी ने बताया कि इस दौरान उनके पास किसी की कॉल आई और वह कार्तिक व सतपाल को फ्लैट में रोककर खुद बाहर बालकनी में जाकर बात करने लगे। शुरुआती जांच में सामने आया कि करीब 20 मिनट तक जब सत्यम वापस फ्लैट में नहीं लौटे तब एजेंट और कार्तिक बाहर निकले। तब सत्यम की चप्पलें और मोबाइल बालकनी में फ्लोर पर थे और सत्यम नीचे घास व मिट्टी के मैदान में गिरे हुए थे। दोनों तुरंत लिफ्ट से नीचे पहुंचे और डायल 112 पर फोन कर पुलिस और परिवार को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सत्यम को अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

गाजियाबाद  (Ghaziabad ) एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिस बालकनी से सत्यम के गिरने की बात सामने आई है उसकी सुरक्षा दीवार करीब पांच फीट ऊंची है। आधी रेलिंग सीमेंट की पक्की बनी हुई हैं और आधे हिस्से में उतनी ही ऊंचाई तक ग्रिल लगी हुई है। ग्रिल के बाहर जाली और नीचे की मंजिलों पर लोहे का मजबूत जालीनुमा जाल भी लगा है जो काफी आगे तक है। पुलिस का मानना है कि इतनी ऊंची सुरक्षा ग्रिल से अपने आप गिरना संभव नहीं है। हालांकि पुलिस हादसे के साथ-साथ हत्या व आत्महत्या के बिंदु पर भी जांच कर रही है। कार्तिक और सतपाल के फ्लैट से बाहर आने पर उन्होंने मोबाइल और चप्पलें बालकनी में ही फ्लोर पर रखी देखी थीं। लिफ्ट में नीचे आने व ऊपर आने की सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी मिली हैं। वहीं, सत्यम के साथ सोसायटी में दाखिल होने से लेकर ऊपर मंजिल और फ्लैट में जाने तक कार्तिक कहीं भी अलग नहीं हटे। इसके साथ ही एजेंट से पहली बार ही सत्यम की बातचीत और मुलाकात हुई थी। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
Vishal Sharma

Vishal is a bilingual journalist who has worked with reputed English and Hindi newspapers in India as well as the United States. The publications he has worked with include Indian Express, The Pioneer, Business Standard, Rashtriya Swaroop, Indo-American Times, Talent Magazines, Spirit Seeker, Balanced Life, California Tour and Travels Magazine, and several others. He currently freelances for a number of online news portals, apart from editing Indian Talent Magazine.