राजस्थान ( Rajasthan ) में जैसलमेर से जोधपुर( Jaisalmer – Jodhpur) जा रही एक निजी बस मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं समेत करीब 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई।इनमें 19 की जैसलमेर और 1 की मौत जोधपुर में हुई।
हादसे में 2 बच्चों, 4 महिलाओं समेत 15 लोग झुलस गए। झुलसे यात्रियों को तीन एंबुलेंस से जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से सभी को जोधपुर रेफर कर दिया।
अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं। बस में 57 लोग सवार थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि इस हादसे के बाद बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। बस में बाकी बची सवारियों की बॉडी है।हादसे का शिकार हुई बस 5 दिन पहले ही खरीदी गई थी।
इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। जोधपुर से डीएनए और फोरेंसिक टीम पहुंची है। मृतकों की पहचान के लिए डीएनए की जांच की जाएगी। इसके बाद ही शव सौंपे जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे जैसलमेर-जोधपुर ( Jaisalmer – Jodhpur) हाईवे पर थईयात गांव के पास हुई। बस में कुल 57 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, बस रोजाना की तरह दोपहर 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर चलने के बाद अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि चालक या यात्री कुछ समझ पाते, आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि हमें हादसे की सूचना मिलते ही ट्रॉमा सेंटर खाली करवा दिया गया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है। महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भी पूरी तैयारी की गई है, ताकि किसी भी मरीज को देर न हो। जोधपुर प्रशासन की देखरेख में घायलों की चिकित्सा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। 16 घायलों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में रेफर किया गया है। बस हादसे में घायलों को जोधपुर लाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।
जैसलमेर हादसे पर सीएम भजनलाल ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विशेष विमान से जैसलमेर पहुंच गए, उनके साथ चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी हैं, एयरपोर्ट से सीएम सीधे जैसलमेर ( Jaisalmer – Jodhpur) बस हादसे के घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। इसके बाद वहां से वह जोधपुर जाएंगे, जहां पर गंभीर रूप से झुलसे लोगों से मुलाकात करेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
