Tuesday, June 23, 2026

Bollywood, Entertainment, INDIA, Maharashtra, News

‘महाभारत’ में सबसे दमदार कर्ण का किरदार निभाने वाले लोकप्रिय अभिनेता पंकज धीर का निधन,‘अर्जुन’ फिरोज़ खान बोले- दोस्त खो दिया

Actor Pankaj Dheer

 Pankaj Dheer, Karna Of Mahabharat, Dies At 68 After Cancer Battleनिर्देशक बी आर चोपड़ा  की ‘महाभारत’ में कर्ण के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज धीर( Actor Pankaj Dheer) का निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर सामने आते ही सिनेमा जगत में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते 15 अक्टूबर को वह जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाभारत टीवी शो में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने भी पंकज धीर की मौत की पुष्टि की है। पंकज और फिरोज असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। अपने दोस्त की मौत के गम पर फिरोज ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है और लिखा है- अलविदा मेरे दोस्त हम आपको काफी याद करेंगे।

सिंटा (CINTAA) के पू्र्व महासचिव रहे पंकज धीर (Pankaj Dheer)की मौत की चर्चा हर तरफ हो रही है। गौर किया जाए उनके अंतिम संस्कार की तरफ तो आज शाम 4:30 बजे पवन हंस के करीब विले पार्ले, वेस्ट मुंबई में किया जाएगा।

पंकज धीर के निधन के कुछ घंटे पहले उनके बेटे और अभिनेता निकितिन धीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था, जो अब चर्चाओं में बना हुआ है। दरअसल निकितिन ने भगवान शिव की एक तस्वीर जारी की जिसमें लिखा हुआ था- ‘जो भी आ रहा है। उसे आने दो, जो रहता है उसे रहने दो, जो जाता है जाने दो और भगवान शिव का भक्त होने के नाते आगे बढ़ो ( बहुत मुश्किल है ऐसा करना )’

पंकज धीर ( Pankaj Dheer)ने साल 1970 में फिल्म परवाना से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वो फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने लगे। साल 1988 में बी.आर.चोपड़ा के टीवी शो महाभारत से उन्हें देशभर में पहचान मिली और उन्हें फिल्मों में कैरेक्टर रोल दिए जाने लगे।

पंकज धीर ने कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया। उन्हें चंद्रकांता, युग, द ग्रेट मराठा और बढ़ो बहू जैसे शो में देखा गया। वे आशिक आवारा, सड़क, सोल्जर और बादशाह जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

पंकज धीर ( Pankaj Dheer)को महाभारत में कर्ण का रोल निभाने से की पहचान मिली थी। हालांकि, शुरुआत में शो में उन्हें अर्जुन का रोल ऑफर हुआ था। उन्होंने इस किरदार के लिए ऑडिशन भी दिया था। पंकज इसके लिए तैयार थे, लेकिन कुछ सीन में महिला के गेटअप और मूंछें मुंडवाने की शर्त पर उन्होंने मना कर दिया। उनके मना करने के बाद अर्जुन का रोल फिरोज खान को दिया गया।

हालांकि, फिर कुछ महीनों बाद मेकर्स ने उनसे कर्ण का रोल निभाने के लिए संपर्क किया।पंकज ने पहला सवाल किया , “मुझे मूंछें तो नहीं मुंडवानी पड़ेगी?” बी.आर. चोपड़ा ने कहा, “नहीं।” इसके बाद पंकज ने रोल के लिए सहमति दे दी थी।

लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में पंकज धीर ने बताया था कि टीवी शो महाभारत की शूटिंग करते हुए उनकी आंख में तीर लग गया था। इसके बाद उनकी आंखों की सर्जरी हुई थी। उन्होंने कहा था कि युद्ध के सीन रियल दिखाने के लिए बी.आर. चोपड़ा ने असली भारी-भरकम हथियारों का इस्तेमाल किया था, जिससे कई एक्टर्स को सेट पर काफी चोटें आई थीं।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels