Tuesday, June 23, 2026

Elections, Jammu & Kashmir

Jammu Kashmir Rajya Sabha Election : अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में हुए पहले राज्यसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस को 3, भाजपा को 1 सीट पर जीत मिली 

National Conference wins 3, BJP 1 in J&K’s first Rajya Sabha polls post Article 370 abrogation

अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से   में शुक्रवार को पहली बार   ( ) चुनाव हुए। श्रीनगर विधानसभा परिसर में इसके लिए मतदान कराया गया। इसमें 88 में से 86 विधायकों ने अपने वोट डाले और हिरासत में लिए गए विधायक मेहराज मलिक ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया।

जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा( Rajya Sabha ) की चार सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने चार तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन प्रत्याशी मैदान में उतारे। चुनाव के नतीजों का एलान हो गया है। एनसी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, चौथी सीट पर भाजपा जीती है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के बयान के मुताबिक, जेकेएनसी के वरिष्ठ नेता चौधरी मोहम्मद रमजान 58 मतों से जीतकर जम्मू कश्मीर से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। जेकेएनसी नेता सज्जाद किचलू ने जम्मू-कश्मीर में दूसरी राज्यसभा सीट जीती।

वहीं, जेकेएनसी के शम्मी ओबेरॉय ने तीसरी राज्यसभा सीट जीती। चौथी सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा 32 वोट हासिल कर विजयी हुए, जबकि एनसी के इमरान निसार को 22 वोट मिले हैं।
बता दें कि छह विधायकों वाली कांग्रेस ने नेकां को समर्थन का एलान किया था। मनचाही सीट नहीं मिलने से चुनाव लड़ने से इन्कार करने वाले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने वीरवार को इसकी घोषणा की  थी। वहीं तीन विधायकों वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने भी नेकां को समर्थन की घोषणा की थी। समर्थन मिलने के बाद नेकां ने चौथी सीट के लिए भी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था।
 दरअसल, जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा ( Rajya Sabha )सीटें रिक्त थीं। 15 फरवरी, 2021 को गुलाम नबी आजाद और नजीर अहमद लवाय का कार्यकाल समाप्त हुआ था। इसी साल 10 फरवरी को फैयाज अहमद मीर और शमशेर सिंह मनहास का कार्यकाल भी पूरा हो गया था।

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद गनी लोन ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक फिक्सड मैच था। अच्छा हुआ, मैंने मतदान में भाग नहीं लिया, अन्यथा मेरे पर भी आरोप लगता।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels