जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय( JNU ) छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों की यूनिटी ने सभी चार केंद्रीय पैनल सीटों पर शानदार जीत दर्ज की,अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर के. गोपिका, महासचिव पद पर सुनील यादव (लेफ्ट यूनाइटेड) और संयुक्त सचिव पद पर दानिश अली लेफ्ट के उम्मीदवार थे।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों की यूनिटी ने सभी चार केंद्रीय पैनल सीटों पर शानदार जीत दर्ज की,अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर के. गोपिका, महासचिव पद पर सुनील यादव (लेफ्ट यूनाइटेड) और संयुक्त सचिव पद पर दानिश अली लेफ्ट के उम्मीदवार थे।
जबकि पिछले साल एक सीट जीतने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी इस बार चारों सीटों पर चुनाव हार गई। कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई भी मुख्य मुकाबले में नहीं टिक पाई और बुरी तरह पिछड़ गई। लगभग 67 फीसदी मतदान के साथ संपन्न इस चुनाव में लेफ्ट की यह साफ-सुथरी जीत कैंपस में वैचारिक एकजुटता और छात्र मुद्दों पर मजबूत पकड़ को दर्शाती है। मतगणना के दौरान ही लेफ्ट के समर्थकों में गजब का उत्साह देखा जा रहा था।
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) छात्रसंघ के लिए हुए चुनाव में लेफ्ट यूनिटी की कैंडिडेट अदिति मिश्रा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली है। अदिति ने चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एबीवीपी के कैंडिडेट विकास पटेल को मात दी है। अदिति के जीत के साथ वाराणसी में भी चर्चा बढ़ गई है क्योंकि वह बीएचयू की पूर्व छात्र और वाराणसी की ही रहने वाली है।
अदिति मिश्रा उत्तर प्रदेश के बनारस की रहने वाली हैं यहां उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। 2017 में जब अदिति बीएचयू में ग्रेजुएशन की छात्रा थीं, तब उन्होंने महिला हॉस्टल में कर्फ्यू को लेकर हुए आंदोलन में हिस्सा लिया था। इसके बाद 2018 में अदिति ने पांडिचेरी विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। अदिति नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ चले विरोध प्रदर्शनों में भी सक्रिय रूप से भाग ले चुकी हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?