Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :आजमगढ़ में एसटीएफ ने इनामी गो-तस्कर वाकिफ को एनकाउंटर में मार गिराया:उम्र 27 साल,67 मुकदमे

UP STF killed a wanted cow smuggler Waqif, encounter in Azamgarh; 27-year-old criminal had 67 cases registered against him.

 (   के  (  )  में 50 हजार के इनामी गो-तस्कर वाकिफ को एनकाउंटर में मार गिराया गया। बृहस्पतिवार की देर रात  लूट के सुराग जुटाने के लिए पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी एसटीएफ को सूचना मिली कि वाकिफ और उसके तीन साथी थाना रौनापार क्षेत्र की ओर भाग रहे। इस पर टीम ने उनकी घेराबंदी की।

मारे गए बदमाश वाकिफ पर गौ तस्करी, चोरी, हत्या और लूट के आजमगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, संत कबीर नगर व जौनपुर समेत कई जिलों में 67 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह 50 हजार रुपये का इनामी था।

आजमगढ़ ( Azamgarh )  में जैसे ही बदमाशों को घेरा गया, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में वाकिफ को गोली लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस उसे सीएचसी हरैया लेकर पहुंची, जहां शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वाकिफ के तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। एसटीएफ टीम का नेतृत्व डिप्टी एसपी डीके शाही कर रहे थे। यह वही डीके शाही हैं, जिन्होंने सुल्तानपुर डकैती कांड में वांटेड मंगेश यादव का एनकाउंटर किया था।

उस पर गो-तस्करी, चोरी, हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों के 67 से अधिक मुकदमे आजमगढ़, गोरखपुर और जौनपुर सहित कई जिलों में दर्ज थे। वह अपने गिरोह के साथ मिलकर दूध देने वाले पशुओं की चोरी और गोवंश की अवैध तस्करी करता था।

27 साल का वाकिफ आजमगढ़ ( Azamgarh )  के फूलपुर का रहने वाला था। उसके पिता कलाम उर्फ सलाम मजदूरी और फेरी का काम करते हैं। वाकिफ ने 2015 में अपराध की दुनिया में कदम रखा। आजमगढ़ के सरायमीर थाने में उस पर पशु चोरी का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था।

इसके बाद वह लगातार अपराध करता चला गया और उसने अपना गैंग बना लिया। वह गैंग के साथ मिलकर दूध देने वाले पशुओं की चोरी और गोवंश की अवैध तस्करी करता था। गैंग में अरशद, राकेश उर्फ राका, जावेद, मेराज, सुरेंद्र यादव, शहजादे उर्फ छेदी, मोहम्मद आकिल, हसीम उर्फ शेरू और शकील उर्फ भीमा जैसे अपराधी शामिल थे।

वाकिफ का नाम 2023 में गोरखपुर के एक गो-तस्करी कांड में सामने आया था। इसके बाद उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उस पर नेपाल बॉर्डर के रास्ते तस्करी का नेटवर्क चलाने का भी आरोप था। जांच में सामने आया है कि पकड़ने जाने के लिए डर से वाकिफ मोबाइल नहीं रखता था।

Vishal Sharma

Vishal is a bilingual journalist who has worked with reputed English and Hindi newspapers in India as well as the United States. The publications he has worked with include Indian Express, The Pioneer, Business Standard, Rashtriya Swaroop, Indo-American Times, Talent Magazines, Spirit Seeker, Balanced Life, California Tour and Travels Magazine, and several others. He currently freelances for a number of online news portals, apart from editing Indian Talent Magazine.