जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav ) और भाजपा सांसद रवि किशन शुक्रवार को पटना हवाई अड्डे पर एक साथ नजर आए, जिससे बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। दोनों के बीच मुस्कुराते हुए बातचीत हुई। उनकी सौहार्दपूर्ण बातचीत और एक साथ मौजूदगी ने उन अटकलों को हवा दे दी है कि तेज प्रताप यादव, जो लगातार भाजपा और आरएसएस के कट्टर आलोचक रहे थे, क्या वह किसी नए राजनीतिक समीकरण का संकेत दे रहे हैं।
दरअसल गया में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे थे, जबकि रवि किशन पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में रैलियों को संबोधित कर रहे थे। चुनाव प्रचार करने के बाद तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav ) और रवि किशन हवाई अड्डे पर एक साथ उतरे थे। इसी बीच एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दोनों साथ हो गये। दोनों साथ आये इसलिए पत्रकारों ने पूछ लिया कि दोनों एक साथ आ रहे हैं, ऐसे में क्या कोई नया समीकरण बन रहा है? पत्रकारों के इस सवाल पर जवाब देते हुए तेज प्रताप यादव ने अपनी मुलाकात को महज एक संयोग बताया। उन्होंने कहा कि बस मैं रवि किशन से पहली बार मिल रहा हूँ। बेशक, भगवान शिव की भक्ति के मामले में हम दोनों एकमत हैं। हम दोनों माथे पर टीका लगाते हैं।
फिर पत्रकारों ने दूसरा पूछा कि क्या वह भाजपा के साथ जा सकते हैं? तो कहा कि जो भी बेरोज़गारी दूर करेगा, मैं उसके साथ रहूँगा। इस बीच, जब यादव को कुछ वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मिल रही प्रशंसा के बारे में पूछा गया, तो रवि किशन ने बीच में आकर कहा कि यह उनका दिल है जो लोगों की प्रशंसा अर्जित कर रहा है। रवि किशन ने, तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav ) के भाजपा में शामिल होने की संभावना की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ भी हो सकता है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोलेनाथ के सभी भक्तों के लिए दरवाजे खुले रखे हैं, जो निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित हैं और किसी निजी एजेंडे के कारण राजनीति में नहीं हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?