उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले में एक युवक की दिल-दहला देने वाली वीडियो सामने आई है, जिसमें युवक बिजली के ट्रांसफार्मर में तार पकड़कर आत्महत्या करता नज़र आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक मिनट 16 सेकेंड की सीसीटीवी वीडियो में युवक पहले मोबाइल चलाता दिख रहा है, जिसके बाद अचानक युवक ट्रांसफार्मर के तार को पकड़ लेता है, जिससे करंट लगने से जलकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना बागपत (Baghpat) जिले बड़ौत के गांधी रोड पर हुई। मृतक की पहचान 12वीं के छात्र तरुण सैनी पुत्र रामगोपाल सैनी के रूप में हुई है।इस घटना का एक मिनट 16 सेकेंड का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें छात्र को तार पकड़ते ही आग की लपटों में घिरते हुए देखा जा सकता है। तार छूते ही धमाका हुआ और 5 सेकेंड में छात्र के पूरे शरीर में आग लग गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
थोड़ी देर बाद परिजन ढूंढते हुए पहुंचे। छात्र ट्रांसफॉर्मर के पास झुलसा पड़ा था। तुरंत उठाया और दिल्ली लेकर चले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
गांधी नगर कॉलोनी में रामगोपाल सैनी का घर है। रामगोपाल पेंटिंग का काम करते हैं। घर में पत्नी उमा सैनी, बेटा तरुण सैनी (17) और बेटी (15) रहती थीं। तरुण दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। जबकि बेटी 10वीं में पढ़ाई करती है।
शनिवार रात पूरा परिवार खाना खा कर सो गया। रात 11 बजे तरुण घर से निकल जाता है। घर से 200 मीटर दूर लगे ट्रांसफॉर्मर के पास जाता है। कुछ देर फोन को देखता है, फिर जाली को पार कर ट्रांसफॉर्मर को पकड़ लेता है। ट्रांसफॉर्मर छूते ही उसे जोर से करंट लगता है।उसके शरीर में आग लग जाती है। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, रात को एक लड़का आया और गली के नुक्कड़ पर लगे ट्रांसफॉर्मर के पास खड़ा हो गया। वह मोबाइल में कुछ देख रहा था। तभी अचानक ट्रांसफॉर्मर की तरफ बढ़ा। हम चिल्लाए, वहां मत जाओ खतरा है। हम बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
वह ट्रांसफॉर्मर छू चुका था। करंट लगने के बाद ब्लास्ट हुआ। फिर पूरे मोहल्ले की लाइट चली गई। हमने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस फिर थोड़ी देर बाद परिजन भी आ गए।
पुलिस ने बताया, परिवार के लोग घटना के बारे में जानकारी देने को तैयार नहीं हैं। न ही कोई इस संबंध में तहरीर आई है। वीडियो देखने से लग रहा है छात्र ने खुद ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर आत्महत्या की है। घटने के बारे में परिवार के लोगों से बात की जा रही है। अभी सुसाइड की वजह पता नहीं चली है।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?