Tuesday, June 23, 2026

INDIA, News, PM Narendra Modi, World

G20:पीएम मोदी ने इटली ,जापान,कनाडा, जमैका, नीदरलैंड समेत कई देशों के नेताओं से की अहम बातचीत, व्यापार एवं तकनीकी सहयोग पर जोर

PM Modi holds key meet with Meloni, candid moments with Lula & Ramaphosa steal spotlight at G20

G20दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में जी-20 देशों के सम्मेलन के बाद   ( ) ने आज IBSA लीडर्स समिट में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने डिजिटल इनोवेशन एलायंस का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरा परिषद (UNSC) में सुधारों पर भी जोर दिया।इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस के राष्ट्रपति,  इटली, जापान,कनाडा, जमैका, नीदरलैंड के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। दौरा पूरा करने के बाद पीएम मोदी जोहानिसबर्ग से भारत रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधारों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सुधार की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि वैश्विक संस्था में बदलाव अब विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है। उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) के नेताओं की बैठक में कहा कि इस त्रिपक्षीय मंच को वैश्विक संस्थाओं में सुधारों के लिए स्पष्ट संदेश देना चाहिए। शिखर सम्मेलन में अपने तीसरे और आखिरी सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दुरुपयोग को लेकर सतर्क रहने की अपील भी की।

PM Modi In G20 Summit Meeting With South Africa President Cyril Ramaphosaदक्षिण अफ्रीका (South Africa)के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान   से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा आपको हमें बताना चाहिए था कि यह (जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी) इतना मुश्किल काम है, शायद हम भाग जाते। इतना सुनते ही पीएम मोदी और कमरे में मौजूद अन्य लोग भी हंस पड़े।

उन्होंने सम्मेलन के आयोजन में सहयोग के लिए भारत का आभार भी जताया। रामफोसा ने कहा कि उनके देश ने जी-20 की की मेजबानी के बारे में भारत से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा, आपकी मेजबानी शानदार थी…हमारी मेज़बानी सच में बहुत छोटी है। इस पर प्रधानंत्री ने तुरंत जवाब दिया, छोटा हमेशा सुंदर होता है। गौरतलब है कि अफ्रीका में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन पहली बार हुआ है। भारत की अध्यक्षा के दौरान ही अफ्रीकी यूनियन जी-20 का सदस्य बना था।

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में चल रहे G-20 समिट  में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। है उन्होंने एक्स हैंडल पर तस्वीरें साझा कर बताया कि मेलोनी के साथ व्यापार, निवेश, रक्षा, नवाचार, एआई, अंतरिक्ष और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अपने सहयोग को और आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

बकौल पीएम मोदी, (PM Modi  )’भारत और इटली आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने में सहयोग के लिए एक संयुक्त पहल की घोषणा कर रहे हैं। यह एक आवश्यक और समयोचित प्रयास है, जो आतंकवाद और उसके समर्थक नेटवर्क के विरुद्ध मानवता की लड़ाई को और मजबूत करेगा।’

जी-20 सम्मेलन से इतर पीएम मोदी (PM Modi  )ने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ बैठक को भी सार्थक बताया। उन्होंने कहा, ‘हमने नवाचार, रक्षा, प्रतिभा गतिशीलता आदि क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गति देने के उपायों पर चर्चा की। हम अपने देशों के बीच व्यापार संबंधों को भी बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।’ पीएम मोदी ने कहा, धरती की बेहतर स्थिति के लिए भारत-जापान की मजबूत साझेदारी बेहद जरूरी है। बता दें कि ताकाइसी इसी साल अक्तूबर में जापान की प्रधानमंत्री बनी हैं। सियासी उथल-पुथल के बीच देश की कमान संभालने के बाद उनकी पीएम मोदी के साथ यह पहली मुलाकात थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के साथ भी द्विपक्षीय बातचीत की। बैठक के बाद पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, कनाडाई प्रधानमंत्री के साथ बेहद उपयोगी बैठक हुई। उन्होंने कहा, ‘हमने कनाडा द्वारा आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई पिछली बैठक के बाद से अपने द्विपक्षीय संबंधों में आई उल्लेखनीय प्रगति की सराहना की। हम आने वाले महीनों में, विशेष रूप से व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार, ऊर्जा और शिक्षा के क्षेत्र में, अपने संबंधों को और आगे बढ़ाने पर सहमत हुए।

पीएम मोदी (PM Modi  )ने जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारत और जमैका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों से समृद्ध मित्रता से बंधे हैं। सामूहिक प्रगति के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के साथ हमारी साझेदारी निरंतर बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi  )ने यूरोपीय देश नीदरलैंड के समकक्ष डिक शूफ के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। पीएम मोदी ने कहा, नीदरलैंड के साथ जल संसाधन, नवाचार, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी तेज़ी से बढ़ रही है। हम आने वाले समय में व्यापार और निवेश संबंधों को और मज़बूत बनाने के लिए काम करते रहेंगे। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा समेत कई अन्य नेताओं के साथ भी बातचीत की।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi  ) के साथ मिलने के बाद उनके शुक्रिया अदा किया और कहा कि भारत-फ्रांस की दोस्ती हमेशा मजबूती के साथ आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, शुक्रिया, मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी। देश तब और मजबूत होते हैं जब वे एक साथ आगे बढ़ते हैं। हमारे देशों के बीच दोस्ती हमेशा बनी रहे।प्रधानमंत्री मोदी ने भी फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष मैक्रों के साथ अपनी बैठक को अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस के रिश्ते की भलाई के लिए एक ताकत बने हुए हैं। हमने अलग-अलग मुद्दों पर दिलचस्प बातचीत की।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels