बॉलीवुड ( Bollywood) के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र ( Dharmendra) का निधन हो गया है। 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को एक युग के अंत का संकेत कहा है।
बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र का फिल्मी करियर वर्ष 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से शुरू हुआ था। फिल्मी जगत की चकाचौंध में सबकुछ हासिल करने के बाद भी वे किसान का जीवन जीना काफी पसंद करते थे।
धर्मेंद्र( Dharmendra) ने अपने करियर में लगभग 300 फिल्में की थीं लेकिन फिल्म ‘शोले’ उनके करियर की सबसे यादगार फिल्म थी। इस फिल्म में उनका निभाया वीरू का किरदार अमर हो चुका है। धर्मेंद्र का नाम लेने पर सबसे पहले यही किरदार दर्शकों को याद आता है। हाल ही में इस फिल्म ने अपनी गोल्डन जुबली पूरी की है।
धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान उन्हें वैंटिलेटर में रखा गया। मीडिया में उनके निधन की खबर भी आई, जिसे परिवार ने नकार दिया। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही उनके आगे के इलाज की बात कही थी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर अभिनेता धर्मेंद( Dharmendra) के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, ‘मशहूर एक्टर और पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दीं। भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती के तौर पर, वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की नई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’
पीएम मोदी ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर अभिनेता धर्मेंद को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनालिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे, जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं।’
दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मेंद्र ( Dharmendra) के साथ की गई अपनी फिल्मों की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हमें बहुत दुख हुआ, क्योंकि आज दुनिया ने हिंदी फिल्म जगत का एक रत्न खो दिया। धरम जी हमेशा मेरे पसंदीदा सह-कलाकारों में से एक थे, और मुझे उनके साथ कई फिल्मों में काम करने का सौभाग्य मिला। वो बहुत ही विनम्र और दयालु स्वभाव के थे। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।’
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र( Dharmendra) के निधन से उनके फैंस और पूरा सिनेमा जगत सदमे में हैं। हाल ही में अगस्त्य नंदा स्टार फिल्म ‘इक्कीस’ का नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें धर्मेंद्र की झलक देखने के बाद उनके फैंस खुश हो गए, लेकिन दूसरे ही पल उनके निधन की खबर आई, जिसने सबको चौंका दिया। धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में 65 साल से ज्यादा राज किया और आज इस दुनिया को छोड़कर चले गए। इस मौके पर हम आपको उनके पूरे परिवार के बारे में बताते हैं। धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं, पहली पत्नी प्रकाश कौर और दूसरी पत्नी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी। हेमा मालिनी से उनकी शादी उस समय काफी विवादों में भी रही।
धर्मेंद्र( Dharmendra) के परिवार के अधिकतर सदस्य किसी न किसी रूप में बॉलीवुड से जुड़े रहे हैं। साल 1954 में उन्होंने प्रकाश कौर से शादी की थी। उस समय धर्मेंद्र मात्र 19 वर्ष के थे। इस शादी से उन्हें चार बच्चे हुए — अजय सिंह देओल (सनी देओल), विजय सिंह देओल (बॉबी देओल), विजेता देओल और अजीता देओल। सनी और बॉबी ने अपने पिता के कदमों पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। वहीं, विजेता और अजीता ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए रखी है और मीडिया की चकाचौंध से दूर एक निजी जीवन जीती हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की बहुत कम तस्वीरें देखने को मिलती हैं।
1980 में धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बाद हेमा मालिनी से विवाह किया। उस समय यह शादी काफी चर्चा में रही, क्योंकि धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना ही हेमा मालिनी से शादी की थी, जिससे विवाद भी खड़ा हुआ। इस रिश्ते से धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां हुईं- ईशा देओल और अहाना देओल। ईशा ने अपने माता-पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, जबकि अहाना शादी के बाद विदेश में बस गईं।
धर्मेंद्र ( Dharmendra) ने 60 के दशक में अपने अभिनय का सफर शुरू किया था। वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाले कलाकार हैं। पंजाब के एक गांव से निकलकर वह मायानगरी आए और अपने अभिनय से सबके दिलों में छा गए। 6 दशक तक फिल्मों में अभिनय करने वाले धर्मेंद्र ने अपने करियर में लगभग 300 से ज्यादा फिल्में कीं। इस दौरान उन्होंने हर तरह के किरदारों को बड़े पर्दे पर उतारा। फिल्मों की वजह से धर्मेंद्र की जितनी चर्चा रही, उतनी ही चर्चा उनके निजी जीवन को लेकर भी रही। धर्मेंद्र की भावी पीढ़ी ने भी उनकी अभिनय की विरासत को संजोकर रखा है और लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।
पंजाब के लुधियाना जिले के एक गांव नासराली में धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को हुआ था। धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था। पिता का नाम केवल कृष्ण और मां का सतवंत कौर था। धर्मेंद्र का शुरुआती जीवन सानेहवाल गांव में ही गुजरा, सरकारी स्कूल से पढ़ाई-लिखाई हुई थी। इसी स्कूल के हेडमास्टर उनके पिता थे। धर्मेंद्र ने पंजाब यूनिवर्सिटी से धर्मेंद्र से अपनी हायर एजुकेशन पूरी की थी। फिल्मफेयर मैगजीन ने एक न्यू टैलेंट कॉम्पिटिशन करवाया जिसके विजेता धर्मेंद्र बने थे। इसके बाद अभिनय करने की चाहत लिए वह मुंबई चले आए थे।
1960 में फिल्म ‘दिल भी मेरा हम भी तेरे’ से बॉलीवुड में धर्मेंद्र ने डेब्यू किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह फिल्म ‘शोला और शबनम’ में नजर आए थे, इस फिल्म को मनचाही सफलता मिली। आगे चलकर धर्मेंद्र ने ‘अनपढ़’, ‘बंदिनी’, ‘आई मिलन की बेला’, ‘हकीकत’, ‘फूल और पत्थर’, ‘ममता’, ‘अनुपमा’, ‘इज्जत’, ‘आंखें’, ‘शिखर’, ‘मंझली दीदी’, ‘चंदन का पालना’, ‘मेरे हमदम मेरे दोस्त’, ‘दो रास्ते’, ‘सत्यकाम’, ‘आदमी और इंसान’ जैसे हिट और उम्दा फिल्में दीं।
धर्मेंद्र ( Dharmendra) ने करियर के शुरुआती दस वर्षों में खुद को उम्दा अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड में स्थापित कर दिया था। 70 के दशक में आकर उन्हें स्टारडम मिला। इस दशक में वह सबसे ज्यादा हेमा मालिनी के साथ फिल्मों में नजर आए थे। उनकी जोड़ी को बड़े पर्दे पर दर्शकों को ने खूब पसंद किया था। इस दशक में ही उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र ‘सीता और गीता’, ‘तुम हसीन मैं जवान’, ‘शराफत’, ‘नया जमाना’, ‘राजा जानी’, ‘जुगनु’, ‘दोस्त’, ‘पत्थर के फूल’, ‘शोले’, ‘चरस’, ‘मां’, ‘चाचा भतीजा’ और ‘आजाद’ जैसी फिल्मों में बतौर हीरो दिखे थे। इसी दशक में उन्होंने ‘मेरा नाम जोकर’ और ‘मेरा गांव मेरा देश’ जैसी फिल्मों में भी उम्दा किरदार निभाए थे। वह बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार में शामिल हो गए थे।
अपने करियर में धर्मेंद्र ( Dharmendra) ने एक्शन फिल्में खूब की थीं, वह हिंदी सिनेमा के ही-मैन कहलाते थे। लेकिन जब बात कॉमेडी की आई तो उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। ‘चुपके चुपके (1975)’ प्रतिज्ञा (1975) से लेकर ‘यमला पगला दीवाना (2011)’ तक कई कॉमेडी फिल्में भी की थीं। 80 और 90 के दशक में आकर धर्मेंद्र कैरेक्टर्स रोल में नजर आने लगे थे। इस दशक में भी वह बड़े पर्दे पर खूब सक्रिय रहे, उनकी फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। इसमें ‘प्यार किया तो डरना क्या?’ ‘लाइफ इन ए मेट्रो’, ‘जाॅनी गद्दार’ और ‘अपने’ जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। 88 साल की उम्र में साल 2023 में वह फिल्म ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे, शबाना आजमी के साथ इस फिल्म में किसिंग सीन देकर उन्होंने हंगामा ही मचा दिया था। इसके बाद 89 साल में 2024 में आई शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में भी वो दिखाई दिए थे। अब साल 2025 में उनकी एक फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज होने वाली है। जो संभवत: उनकी आखिरी फिल्म होगी।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?