Tuesday, June 23, 2026

News, Weather, World

इथियोपिया में 12 हजार साल बाद हेली गुब्बी ज्वालामुखी फटा:राख का 15 किमी ऊंचा गुबार 4300 किमी दूर भारत पहुंचा, कई उड़ानें रद्द

Ethiopian volcano sends ash plumes toward India

इथियोपिया का हेली गुब्बी ज्वालामुखी (Hayli Gubbi volcano )  12 हजार साल बाद अचानक रविवार को फट गया। इस विस्फोट से उठने वाली राख और सल्फर डाइऑक्साइड करीब 15 किमी ऊंचाई तक पहुंच गई। यह लाल सागर पार करते हुए यमन और ओमान तक फैल गई।

मौजूदा हालात को देखते हुए इंडिगो,  (  )  और अकासा एयर समेत तमाम एयरलाइंस सतर्क हो गई हैं। इंडिगो ने X पर एक बयान में कहा, ‘इथियोपिया में हेली गुब्बी ज्वालामुखी (Hayli Gubbi volcano )के फटने से राख के बादल पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों की ओर जा रहे हैं। हमें पता है कि ऐसी खबर से चिंता हो सकती है, लेकिन हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि आपकी सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हमारी टीमें अंतरराष्ट्रीय उड्डयन संस्थाओं के साथ मिलकर स्थिति पर नजर रख रही हैं।’

सोमवार रात करीब 11 बजे यह राख इथियोपिया से 4300 किमी दूर दिल्ली के आसमान पर भी छा गई। इंडिया मेट स्काई वेदर अलर्ट ने बताया कि राख का यह गुबार जोधपुर–जैसलमेर की ओर से भारत में एंट्री कर चुका है और अब उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ रहा है।

यह बादल राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के ऊपर फैल चुका है। इसका एक हिस्सा गुजरात को भी छू सकता है। रात में पंजाब, पश्चिमी यूपी के पहाड़ी इलाके और हिमाचल पर इसका असर दिखने की आशंका है। इसे देखते हुए कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स रद्द कर दी है।

हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस गुबार की ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि आम लोगों की जिंदगी पर इसका असर काफी कम होगा। हालांकि हल्की मात्रा में राख गिरने की आशंका है। IMDB के मुताबिक, यह राख शाम 7:30 बजे तक भारत से निकल कर चीन की तरफ बढ़ जाएगी।

यह विस्फोट अफार इलाके में हेली गुब्बी ज्वालामुखी में हुआ। यह इतना पुराना और शांत ज्वालामुखी था कि आज तक इसका कोई रिकॉर्ड नहीं था। इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन यमन और ओमान की सरकार ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है, खासकर जिन्हें सांस की तकलीफ रहती है।

आसमान में फैले राख की वजह से हवाई जहाजों को भी दिक्कत हो रही है। राख की वजह से दिल्ली-जयपुर जैसे इलाकों में उड़ानों पर नजर रखी जा रही है। राख के कण इंजन को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इस लिए इंटरनेशनल एविएशन प्रोटोकॉल के तहत सतर्कता बरती जा रही है।

अकासा एयर ने भी कहा कि वे इथियोपिया में हेली गुब्बी ज्वालामुखी (Hayli Gubbi volcano )की गतिविधि पर नजर रख रहे हैं और इससे उड़ानों पर पड़ने वाले संभावित असर का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘हमारी टीमें अंतरराष्ट्रीय उड्डयन सलाह और सुरक्षा नियमों के अनुसार स्थिति का मूल्यांकन करेंगी और जरूरी कदम उठाएंगी। अकासा एयर में यात्रियों की सुरक्षा और भलाई सबसे महत्वपूर्ण है।’

 

Ethiopia's Hayli Gubbi volcano erupts after 12,000 years; volcanic ash drifts towards India, flight services hit

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels