साल 2025 पत्रकारिता के लिए बेहद खतरनाक रहा। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (IFJ) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में कुल 128 पत्रकार और मीडिया कर्मियों की हत्या हुई। इनमें से सबसे ज्यादा 74 मौतें पश्चिम एशिया और अरब देशों में दर्ज की गईं। यानी अकेले इसी क्षेत्र में दुनिया के 58% पत्रकार मारे गए।
आईएफजे (IFJ)ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस समय कुल 533 पत्रकार दुनिया में कैद हैं। 1990 से अब तक कुल 3173 पत्रकारों की हत्या आईएफजे अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर चुका है।
सिर्फ फलस्तीन में 56 पत्रकार मारे गए। गाजा में चल रहे युद्ध के दौरान पत्रकारों को निशाने पर लेने की घटनाएं लगातार बढ़ीं। रिपोर्ट का सबसे बड़ा और दुखद मामला 10 अगस्त को अल-जजीरा के रिपोर्टर अनस अल-शरीफ की हत्या है। उन पर हमला उस वक्त हुआ जब वे अन्य पत्रकारों के साथ अल-शिफा अस्पताल के पास एक टेंट में मौजूद थे। इस हमले में पांच और मीडिया कर्मी भी मारे गए।
इस सूची में यमन सबसे उपर है, जहां 13 पत्रकार मारे गए। वहीं यूक्रेन में आठ पत्रकार तो सूडान छह पत्रकार मारे गए हैं। वहीं भारत और पेरू में चार-चार पत्रकार, जबकि पाकिस्तान, मेक्सिको और फिलीपींस में तीन-तीन पत्रकार मारे गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कुल 15 पत्रकारों की मौत हुई। लेकिन इस क्षेत्र की दूसरी बड़ी चिंता है, सबसे ज्यादा पत्रकारों का जेल में होना। दुनिया भर में 277 पत्रकार एशिया-प्रशांत में कैद हैं। चीन (हांगकांग समेत) दुनिया का सबसे बड़ा पत्रकार जेल बना हुआ है, जहां 143 पत्रकार कैद में हैं। इसके बाद म्यांमार में 49, वियतनाम में 37 पत्रकार कैद हैं।
आईएफजे(IFJ) के महासचिव एंथनी बेलांजर ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि दुनिया में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर स्थिति गंभीर होती जा रही है। उन्होंने कहा, ‘यह एक वैश्विक संकट है। पत्रकारों को सिर्फ उनका काम करने के लिए मारा जा रहा है। सरकारें तुरंत कदम उठाएं, हत्यारों को सजा मिले और प्रेस की आजादी को सुरक्षित भी किया जाए। दुनिया अब और इंतजार नहीं कर सकती।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?