Tuesday, June 23, 2026

News, Politics, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :बरेली में मंत्री की मीटिंग में भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल की हार्ट अटैक से मौत:एक जनवरी को मनाया था अपना 60वां जन्मदिन 

Prof.Shyam Bihari Lal, BJP MLA from UP dies after suffering cardiac arrest

यूपी के Bareilly ) में भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल ( Prof. Shyam Bihari Lal ) की शुक्रवार को अचानक मौत हो गई। विधायक श्याम बिहारी सर्किट हाउस में थे। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह मीटिंग ले रहे थे। दोपहर करीब सवा 2 बजे अचानक विधायक की तबीयत बिगड़ गई।उन्होंने पहली जनवरी को ही  उन्होंने  परिवार के साथ मिलकर अपना 60वां जन्मदिन मनाया था।

उन्हें सीने में तेज दर्द उठा। वे सीना पकड़कर बैठ गए। पसीना छूटने लगा। यह देख मीटिंग में अफरा-तफरी मच गई। विधायक को उनके सहयोगियों ने तत्काल मेडिसिटी हॉस्पिटल पहुंचाया। यह हॉस्पिटल सर्किट हाउस से करीब 7 किमी और विधायक के घर शक्तिनगर से महज 100 मीटर की दूरी पर है।

डॉक्टरों ने विधायक को CPR दिया। वेंटिलेटर पर रखा। लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और करीब 3 बजे मौत हो गई। विधायक ने एक जनवरी को अपना 60वां जन्मदिन मनाया था।

विधायक का पार्थिव शरीर उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। क्षेत्र व प्रदेश के कई नेता पहुंचे हैं। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ 3 जनवरी, शनिवार को दोपहर 12 बजे बरेली में किया जाएगा।

भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार ने बताया- मीटिंग बहुत अच्छी थी। मीटिंग के बाद मंत्री धर्मपाल ने सहभोज रखा था। हंसी मजाक चल रहा था। तभी अचानक विधायक श्याम बिहारी को हार्ट अटैक आ गया।

परिवार के मुताबिक- विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल( Prof.Shyam Bihari Lal ) को 2007 में पहला हार्ट अटैक पड़ा था। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में बाईपास सर्जरी हुई थी। तब से इलाज चल रहा था। आज दूसरा अटैक पड़ा, जिसमें उनकी मौत हो गई।

प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल ( Prof.Shyam Bihari Lal ) बरेली में सुरक्षित फरीदपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार चुनाव जीतकर विधायक बने थे। फरीदपुर सीट पर कोई नेता लगातार दो बार चुनाव जीता है, लेकिन श्याम बिहारी ने यह मिथ तोड़ा था।

विधायक श्याम बिहारी लाल का जन्म 1 जनवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम राधेश्याम था। श्याम बिहारी लाल पोस्ट ग्रेजुएट थे। वे पेशे से प्रोफेसर थे।

वर्तमान में वे बरेली की महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड यूनिवर्सिटी में प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष थे। इसके अलावा वे पांचाल संग्रहालय के निदेशक भी थे और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य थे। उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरुआत ABVP से की थी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के फरीदपुर से विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल ( ( Prof. Shyam Bihari Lal ) ) के निधन पर शोक व्यक्त किया।श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा: उत्तर प्रदेश के फरीदपुर के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जनहित में समर्पित भाजपा के एक कर्मठ नेता थे, जिनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति!

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels