पंजाब (Punjab) के मोगा (Moga)के धर्मकोट हलके के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडर कलां में शनिवार सुबह यहां नेस्ले फैक्ट्री में ड्यूटी पर जा रहे कांग्रेस नेता की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी।। मृतक की पहचान उमरसीर सिंह के रूप में हुई है। वारदात से गुस्साए परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर थाने के बाहर शव रखकर धरना लगा दिया।
पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उमरसीर सिंह शनिवार सुबह अपनी कार से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वह घर से करीब 500 मीटर दूर पहुंचे, कार सवार अज्ञात हमलावरों ने पहले उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और फिर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब 15 से 20राउंड फायर किए। गोली लगने से उमरसीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
उमरसीर सिंह मोगा (Moga)स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड में कार्यरत थे और लेबर यूनियन के मौजूदा प्रधान भी थे। वह कांग्रेस से जुड़े हुए थे और पहले गांव में पंचायत मेंबर भी रह चुके थे।
2025 में ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस से अपनी भाभी वीरपाल कौर को चुनाव लड़वाया था, जिसमें वीरपाल विजयी रही थीं। परिजनों का आरोप है कि इसी चुनावी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है।
परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के मौजूदा सरपंच इंदरपाल सिंह ने चुनावी रंजिश के चलते उमरसीर सिंह की हत्या करवाई है। मृतक के भाई ने सरपंच पर साजिश रचने का सीधा आरोप लगाया है।
धरने की सूचना मिलते ही मोगा(Moga) पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को आश्वासन दिया। परिवार के बयान के आधार पर पुलिस ने गांव के मौजूदा सरपंच इंदरपाल सिंह सहित 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गैंगस्टर मनी भिंडर ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि गांव भिंडर कलां में सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?