चीन ने अमेरिका (America ) से वेनेजुएला (Venezuela )के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को तुरंत रिहा करने की मांग की है। दोनों इस समय अमेरिका की हिरासत में हैं। अमेरिकी सेना उन्हें कल वेनेजुएला की राजधानी काराकास से पकड़कर अमेरिका ले गई थी।
चीनी विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि राष्ट्रपति को इस तरह अपने देश ले जाना गलत है। इस मुद्दे का हल बातचीत से होना चाहिए। इससे पहले भी चीन ने अमेरिका की कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।
उत्तर कोरिया ने वेनेजुएला (Venezuela )में अमेरिका की कार्रवाई को गुंडागर्दी बताया है। उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका की यह कार्रवाई किसी भी देश की आजादी और संप्रभुता पर किया गया सबसे गंभीर हमला है।
अमेरिकी सैनिकों ने 2 जनवरी की रात वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को अगवा कर लिया था। इसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया है, जहां उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। उन पर हथियार-ड्रग्स से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाया जाएगा।
रूस के सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने वेनेजुएला में अमेरिका की कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जो कदम उठाए हैं, वे अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ हैं, लेकिन इसके बावजूद उनमें एक तरह की निरंतरता और क्लियर मकसद दिखाई देता है। वे वही कर रहे हैं, जो अमेरिका लंबे समय से करता आया है।
मेदवेदेव के मुताबिक ट्रम्प और उनकी टीम बहुत सख्ती से अमेरिका के हितों की रक्षा करती है। अमेरिका अपने फायदे के लिए कठोर फैसले लेने से नहीं हिचकता, चाहे दुनिया उसे गलत ही क्यों न माने।
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, मेदवेदेव का मानना है कि ट्रम्प की कार्रवाई अचानक नहीं है, बल्कि यह अमेरिका की पुरानी नीति का ही हिस्सा है।
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका लैटिन अमेरिका को हमेशा से अपने प्रभाव वाला इलाका मानता रहा है। वेनेजुएला(Venezuela ) के मामले में भी अमेरिका की नजर वहां के तेल पर है। अमेरिका की सोच बहुत सीधी रही है कि दूसरे देशों के संसाधनों पर कब्जा करना।
चीन बोला- अमेरिका मादुरो को तुरंत रिहा करे:राष्ट्रपति को अगवा करना गलत; उत्तर कोरिया ने कहा- अमेरिका गुंडागर्दी कर रहा हैं


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?