Tuesday, June 23, 2026

INDIA, Maharashtra

Maharashtra :पायलट और खेल प्रशासक के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन

Former Union minister, Congress leader Suresh Kalmadi passes away at 81

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी (Suresh Kalmadi) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 81 साल के थे। कलमाड़ी को   ) के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली।पायलट और खेल प्रशासक के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले कलमाड़ी कभी एक पायलट के तौर पर आसमान की बुलंदियों को छूने में माहिर रहे थे। हालांकि, इनके जीवन में एक दौर ऐसा भी आया जब उन्हें विवादों से भी जूझना पड़ा।

पुणे से पूर्व सांसद और रेलवे राज्य मंत्री रहे कलमाड़ी के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा, बहू, दो बेटियां, दामाद और पोते-पोतियां हैं। उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे तक पुणे के एरंडवाने स्थित उनके आवास, कलमाड़ी हाउस में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर 3:30 बजे पुणे के नवी पेठ स्थित बैकुंठ श्मशान भूमि में किया जाएगा।

सुरेश शामराव कलमाड़ी (Suresh Kalmadi) का जन्म 1 मई 1944 को हुआ था। कलमाड़ी पुणे लोकसभा सीट से 2 बार सांसद चुने गए। राजनीति के साथ-साथ वे खेल प्रशासन के लिए भी जाने जाते रहे। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष थे। 2010 में दिल्ली में हुए ग्लोबल इवेंट कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन समिति के चेयरमैन भी थे। कलमाड़ी ने रेल राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया था।

कलमाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण वे विवादों में भी घिरे रहे। कॉमनवेल्थ गेम्स कॉन्ट्रैक्ट्स को लेकर 15 साल तक केस चला। अप्रैल 2025 में दिल्ली की एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसमें कलमाड़ी और तत्कालीन महासचिव ललित भनोट तथा अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज था। कलमाड़ी समेत कई लोगों पर खेलों के लिए दो महत्वपूर्ण अनुबंधों के आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था।

सुरेश कलमाड़ी (Suresh Kalmadi) ने 1960 में नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) जॉइन की। फिर वे इंडियन एयरफोर्स में पायलट कमीशंड हुए। राजनीति में आने से पहले कलमाड़ी ने 1964 से 1972 तक भारतीय वायु सेना में पायलट के रूप में सेवा की और 1974 में सेवा से सेवानिवृत्त हुए। बाद में उन्होंने सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया और कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान 1995 से 1996 के बीच रेल राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels