आदर्श नगर स्थित दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) क्वार्टर में सोमवार देर रात लगी आग में एक परिवार के तीन सदस्यों की जलकर मौत हो गई।
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर में एक मकान में सोमवार देर रात आग लगने से दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) )के एक असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और 10 साल की जान्हवी की जलकर मौत हो गई। तीनों का शव बिस्तर पर जली अवस्था में मिला है। पुलिस को संदेह है कि रूम हीटर में शॉट सर्किट होने से आग लगी।
उत्तर-पश्चिमी जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह के अनुसार सोमवार देर रात दो बजकर 39 मिनट पर मुकुंदपुर में मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के सामने मेट्रो (DMRC)अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर भीषण आग लग जाने की सूचना मिली। इस अपार्टमेंट में दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी रहते हैं। अधिकारी ने बताया कि सोसाइटी की आंतरिक अग्निशमन प्रणाली चालू कर दी गई थी और दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। उन्होंने बताया कि घटना के समय परिवार के तीनों सदस्य एक कमरे में थे और वे गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। हालांकि, प्रारंभिक संकेतों से पता चलता है कि रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट हुआ होगा। मामले की जांच जारी है। डीएमआरसी (DMRC)ने एक आधिकारिक बयान में अपने एक कर्मी और उनके परिवार की मौत की पुष्टि की। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट संचार) अनुज दयाल ने बताया कि यह घटना लगभग रात में दो बजकर 34 मिनट पर हुई।
दमकल अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात 2.39 बजे आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही जहांगीरपुरी से दो, कनॉट प्लेस से फायर ब्रोंटो गाड़ी सहित दो और पश्चिम विहार से दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मौके पर दमकल कर्मियों ने पांचवीं मंजिल स्थित फ्लैट से धुआं निकलते देखा। टीम तुरंत पांचवीं मंजिल पर पहुंची। फ्लैट के सारे गेट बंद थे। मेन गेट पर दो गेट था। दमकल कर्मियों ने लोहे वाले गेट के कब्जे काटने के बाद लकड़ी वाले दरवाजे को तोड़ा। अंदर एक कमरे से धुआं निकल रहा था। दमकल कर्मियों ने उस दरवाजे को भी तोड़ा। अंदर धुआं और आग थी। दमकल कर्मियों ने करीब साढ़े तीन बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। धुआं छटने के बाद बेड पर तीन लोग पूरी तरह से जली अवस्था में मिले। शव मिलने के बाद दमकल कर्मियों ने आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
दिल्ली मेट्रो की मुकुंदपुर स्थित आवासीय कॉलोनी में मंगलवार तड़के हुई घटना पर दिल्ली मेट्रो ने दुख जताया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया कि मृतक अजय विमल सहायक सेक्शन इंजीनियर (सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन) के पद पर कार्यरत थे। वह एक समर्पित और जिम्मेदार कर्मचारी के रूप में जाने जाते थे। डीएमआरसी ने पुलिस को हर संभव सहयोग देने की बात कही है और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया है। डीएमआरसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह घटना पूरे डीएमआरसी परिवार के लिए गहरा आघात है। संगठन ने दिवंगत कर्मचारी और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
Delhi | Three people belonging to the same family died following a fire incident at a Delhi Metro staff quarter in the Adarsh Nagar area of Delhi. According to the fire department, they received a call at 2:39 am regarding a fire in the residential quarters of the Delhi Metro…
— ANI (@ANI) January 6, 2026


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?