ईरान (Iran )पर बढ़ते अमेरिकी दबाव और सड़कों पर जनता का गुस्सा झेल रही खामेनेई सरकार ने भारत से बात की है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बुधवार (14 जनवरी) को विदेश मंत्री एस जयशंकर( S Jaishankar ) से फोन पर बात की। जिसकी जानकारी खुद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर साझा की है।
अपने एक्स पोस्ट में विदेश जयशंकर ने बताया कि ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का फोन आया। हमने ईरान और उसके आसपास की बदलती स्थिति पर चर्चा की। हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन यह फोन कॉल कहीं ना कही ईरान की बिगड़ते स्थिति का संकेत माना जा रहा है।
दोनों देश के नेताओं के बीच यह फोन पर बात ऐसे वक्त भी हुई, जब ईरान में अंदर बिगड़ती स्थिति के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने की एडवाइजरी जारी है। भारत की ओर से जारी सलाह में कहा गया कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों (छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों) को वाणिज्यिक उड़ानों सहित उपलब्ध किसी भी परिवहन साधनों का उपयोग करके ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है। इसी के साथ सतर्क रहने और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की भी अपील की गई।
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की सहायता या जानकारी के लिए भारतीय नागरिक तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले 5 जनवरी को जारी एडवाइजरी में भी भारत सरकार ने अपने नागरिकों से ईरान (Iran )की गैर-जरूरी यात्रा से बचने का आग्रह किया था। साथ ही ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों को पूरी सावधानी बरतने और विरोध-प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?