Tuesday, June 23, 2026

Corruption, Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :गाजियाबाद में रिश्वत लेते यूपी पुलिस की महिला दारोगा भुवनेश्वरी सिंह रंगे हाथों गिरफ्तार,दहेज के मामले ले रही थी 45 हजार रुपये 

Sub Inspector Bhuvaneshwari Singh

यूपी के गाजियाबाद जिले में  ( ) के  महिला थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर भुवनेश्वरी सिंह (  Bhuvaneshwari Singh )  को एंटी करप्शन की टीम ने 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामला दहेज के मामले की जांच से जुड़ा हुआ है। महिला दरोगा भुवनेश्वरी 23 सितंबर, 2025 को एक बदमाश का एनकाउंटर करके चर्चा में आई थी।

महिला दारोगा भुवनेश्वरी सिंह( Sub Inspector Bhuvaneshwari Singh )  , जो हाल ही में महिला पुलिस टीम के साथ कमिश्नरेट के पहले एनकाउंटर में बदमाश को पकड़ने के बाद ‘लेडी सिंघम’ के रूप में सुर्खियों में आई थीं, अब रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार की गई हैं। मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने उन्हें 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। आरोप है कि एक दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपित पक्ष का नाम विवेचना में शामिल न करने के बदले उन्होंने रिश्वत की मांग की थी।मंगलवार देर शाम उसे सस्पेंड कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर भी उनकी यह फोटो चर्चित रही। वहीं कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने पूरी टीम को सम्मानित भी किया था। महिला दरोगा भुवनेश्वरी सिंह ( Sub Inspector Bhuvaneshwari Singh ) आज दोबारा चर्चा में हैं, लेकिन घूसखोरी के मामले में। जिन मजबूत कंधो पर अपराधी उठाया था। आज वही कंधे रिश्वत के तले दब गए। वर्दी को भी दागदार कर दिया।

एंटी करप्शन टीम ने जब भुवनेश्वरी को पकड़कर ले जाने लगी, तो उसने दुपट्‌टे से अपना चेहरा ढंक लिया। महिला दरोगा भुवनेश्वरी ने दहेज से जुड़े एक मामले में कार्रवाई के नाम पर रिश्वत ले रही थी। तभी एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। मामला साहिबाबाद थाने की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का है। भुवनेश्वरी सिंह को दूसरी बार रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

साहिबाबाद थाना क्षेत्र के वृंदावन के रहने वाले रामपाल सैनी ने कहा- मैं बहुत डरा हुआ हूं। यह पुलिस का मामला है। मैं मजदूर आदमी हूं। मुझे परेशान न किया जाए। एंटी करप्शन टीम ने बहुत अच्छा काम किया है। अगर कानून के तहत कार्रवाई करनी थी, तो ईमानदारी से करनी चाहिए थी।

रामपाल ने बताया- मुझे अपने बेटे के दोस्त के जरिए एंटी करप्शन विभाग के बारे में पता चला था। इसके बाद मैंने दो दिन पहले मेरठ में एंटी करप्शन से शिकायत की थी। महिला दरोगा लगातार मुझे थाने बुलाती थी। आज मैंने उसे 45 हजार रुपए दिए।

रामपाल ने कहा- मेरे बेटे की शादी 2024 में हुई थी, जिसके बाद बहू मायके चली गई। पंचायत भी हुई, लेकिन उसने हम लोगों पर दहेज का केस दर्ज करा दिया। मामले में महिला दरोगा ने थाने बुलाकर धमकाया कि बेटे के नाम पर एफआईआर है। पूरे परिवार के नाम उसमें जोड़ दिए जाएंगे।

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि साहिबाबाद थाने की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी प्रभारी महिला दरोगा भुवनेश्वरी को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला दरोगा को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है।

इसके साथ ही महिला दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। उनके खिलाफ पहले के सभी मामलों की भी जांच कराई जा रही है।

इससे पहले महिला दरोगा भुवनेश्वरी सिंह ( Sub Inspector Bhuvaneshwari Singh ) साल-2022 में कानपुर में एडीसीपी पूर्वी के ऑफिस में तैनात थी। तब भुवनेश्वरी ने एक होमगार्ड के साथ पनकी में चल रहे सेक्स रैकेट में छापा मारा था। जालौन के रहने वाले दो व्यापारियों और सेक्स रैकेट में शामिल दो महिलाओं को मौके से दबोच लिया था।

हिरासत में लेने के बाद चारों को बंधक बना लिया और 15 लाख रुपए की मांग की थी। इस बात का अफसरों को भी पता चल गया गया था। इसके बाद एडीसीपी राहुल मिठास और एसीपी कोतवाली अशोक सिंह ने सिविल ड्रेस में एक रेस्टोरेंट में 50 हजार की घूस लेते भुवनेश्वरी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था।

Vishal Sharma

Vishal is a bilingual journalist who has worked with reputed English and Hindi newspapers in India as well as the United States. The publications he has worked with include Indian Express, The Pioneer, Business Standard, Rashtriya Swaroop, Indo-American Times, Talent Magazines, Spirit Seeker, Balanced Life, California Tour and Travels Magazine, and several others. He currently freelances for a number of online news portals, apart from editing Indian Talent Magazine.