पंजाब के जालंधर ( Jalandhar ) में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर मंगलवार देर शाम जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी।जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा- स्कूटी में आग लगने के बाद ही विस्फोट हुआ है। अभी यही जानकारी मिली है। स्कूटी पर दो लड़के आए थे दोनों लड़कों को पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सज ने हिरासत में रखा है।
हिरासत में लिए गए एक लड़के के पिता ने बताया कि बेटा हर रोज बीएसएफ में पार्सल की डिलीवरी देने आता था। आज भी उसने शाम को पार्सल फ्लिपकार्ट स्टोर से उठाए थे। जब वह हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल छोड़कर बाहर आ रहा था, तभी स्कूटी विस्फोट के साथ उड़ गई। वह स्कूटी से 100 मी. दूर था। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि बीएसएफ हेडक्वार्टर की दीवारें तक
जालंधर ( Jalandhar ) में बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास धमाका हुआ। इसकी आवाज करीब 1 किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। जिस एक्टिवा स्कूटी में विस्फोट हुआ, वह कथित तौर पर एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी कर्मी की बताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक गुरप्रीत नाम का एक युवक बीएसएफ मुख्यालय के बाहर स्कूटी खड़ी कर अंदर पार्सल की डिलीवरी देने गया था कि पीछे से स्कूटी में धमाका हो गया। अचानक हुए धमाके से लोग सहम गए और कुछ देर तक स्थिति को समझ ही नहीं पाए। बीएसएफ के अधिकारी बाहर पहुंचे जिसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
जालंधर ( Jalandhar ) में शाम करीब 8:15 बजे स्कूटी खड़ी कर BSF हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था, इसी दौरान पीछे स्कूटी में विस्फोट हो गया। सूत्रों का कहना है स्कूटी रखे किसी विस्फोटक के फटने की आशंका है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।फिलहाल इलाके को घेरकर सघन जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा लेकिन प्रारंभिक स्तर पर इसे गंभीर सुरक्षा चूक के रूप में देखा जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?