मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के पन्ना( Panna ) जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने बेटे और बेटी को गोद में बैठा कर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना में डेढ़ साल की बच्ची और मां की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 4 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका उपचार किया जारी है।
जानकारी के अनुसार यह हृदय विदारक घटना पन्ना (Panna ) जिले के सलेहा थाना क्षेत्र के ग्राम कठवरिया से सामने आई है। बताया जा रहा है कि कठवरिया निवासी राजेश कोरी बकरी चराने के लिए गया था और उसके माता-पिता भागवत कथा में शामिल होने गए थे। घर पर उसकी पत्नी द्रौपदी अपनी 4 साल के बेटे और डेढ़ साल की बेटी थी। अकेला पाकर द्रोपदी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और बेटा-बेटी पर केरोसिन डालकर पास बैठा लिया और खुद पर भी डाल लिया। इसके बाद बच्चों के साथ खुद को आग लगा ली।
राजेश के माता-पिता जब घर आए तो अंदर से उठता धुआं देखकर परेशान हो गए। शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को एकत्र किया और जब लोगों ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो घर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। द्रौपदी और उसकी डेढ़ साल की बेटी पूरी तरह आग में झुलस गई थी और दोनों की मौत हो गई थी। जबकि 4 साल का बेटा आग में झुलसने की वजह से दर्द से कराह रहा था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में दहेज प्रताड़ना की बात भी सामने आ रही है। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना (Panna ) का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?