केंद्र सरकार ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court) के 2 नए जजों की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुधांशु धूलिया और गुजरात हाईकोर्ट के जज जमशेद बी पारदीवाला को जज के तौर पर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने दोनों जजों के नियुक्ति पर साइन भी कर दिए हैं। 5 मई को चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली कोलेजियम ने केंद्र को दोनों जजों के नाम की सिफारिश की थी।
सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court) के दोनों नियुक्त जज अगले हफ्ते नए पद की शपथ लेंगे, अब सर्वोच्च अदालत नवंबर 2019 के बाद अपनी 34 जजों की क्षमता को पूरा कर लेगा। जस्टिस पारदीवाला सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त होने वाले चौथे पारसी होंगे। सुप्रीम कोर्ट में 5 साल बाद किसी अल्पसंख्यक समुदाय के जज की नियुक्ति हुई है। वहीं, जस्टिस धूलिया उत्तराखंड हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court) पहुंचने वाले दूसरे जज होंगे।
जस्टिस पारदीवाला देश के अगले चीफ जस्टिस भी हो सकते हैं। मई 2028 में वो चीफ जस्टिस बनाए जा सकते हैं। चीफ जस्टिस के तौर पर उनका कार्यकाल सवा दो साल का होगा। इससे पहले फरवरी 2017 में अल्पसंख्यक समुदाय से जस्टिस सैयद अब्दुल नजीर की नियुक्ति हुई थी। अगस्त 2021 में रिटायर होने वाले जस्टिस नरीमन सुप्रीम कोर्ट में आखिरी पारसी जज थे।
CJI एनवी रमना, जस्टिस यू यू ललित, जस्टिस ए एम खानविलकर, जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एल नागेश्वर राव की कोलेजियम ने देश के अलग- अलग हाईकोर्ट में रिकॉर्ड 10 नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की थी। यह सिफारिश अगस्त 2021 में की गई थी।
अगले कुछ दिन बाद ही जस्टिस विनीत शरण रिटायर होने वाले हैं। इसके बाद जून में जस्टिस एल नागेश्वर राव, जुलाई में जस्टिस खानविलकर, अगस्त में चीफ जस्टिस रमणा, सितंबर में जस्टिस इंदिरा बनर्जी, अक्टूबर में जस्टिस हेमंत गुप्ता और नवम्बर में जस्टिस यूयू ललित चीफ जस्टिस के रूप में रिटायर होने वाले हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?