दिल्ली ( Delhi ) के जखीरा के पास दर्दनाक हादसे में एक ट्रक ने कई मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा आनंद पर्वत थाना इलाके में हुआ है। मृतकों में पति-पत्नी और पिता-पुत्र शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान पहचान रमेश, सोनम, कल्लू और 4 साल के बच्चे अनुज के रूप में हुई है, जबकि 5वां शख्स घायल बताया जा रहा है। उसकी पहचान मोतीलाल के रूप में हुई है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रमेश और सोनम पति-पत्नी थे। कल्लू और अनुज पिता पुत्र थे।
दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों से पता चला है कि तेज गति से आ रहा ट्रक संतुलन खो बैठा और सड़क निर्माण में लगे मजदूरों पर पलट गया। सभी एमपी के टीकमगढ़ के रहने वाले प्रवासी मजदूर हैं। घायल चालक का अभी पता नहीं चल सका है। आगे की जांच चल रही है।
पुलिस के मुताबिक़ रात में करीब 1:27 बजे दिल्ली ( Delhi ) के थाना आनंद पर्वत पर ट्रक पलटने की पीसीआर कॉल आई और बताया गया कि 4-5 लोग फंसे हुए हैं। जब पुलिस मुख्य रोहतक रोड पर मौके पर पहुंची तो वहां पर एमसीडी का एक ट्रक पलटा हुआ मिला। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को उठा लिया गया और उसके नीचे फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। एक किल्लू को पास के जीवन माला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया।
Four people were dead after a truck met with an accident near Delhi’s Anand Parbat area, last night. On reaching the spot at Rohtak road, police found one MCD truck which had turned turtle. Three were dead on spot & one person succumbed to his injuries at hospital: Delhi Police
— ANI (@ANI) February 25, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?