दिल्ली के साकेत कोर्ट( Delhi Saket Court)में शुक्रवार सुबह एक महिला गवाही देने कोर्ट पहुंची इसी दौरान एक वकील ने उसे गोली मार दी। हमलावर वकील की पहचान कामेश्वर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी वकील बार काउंसिल की ओर से प्रतिबंधित किया जा चुका है। आरोपी ने पीड़िता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। इसी मामले में गवाही के लिए महिला आज कोर्ट पहुंची थी। डीसीपी ने कहा, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और आगे की जांच जारी है।
दिल्ली की साकेत कोर्ट ( Delhi Saket Court)में शुक्रवार सुबह वकील की ड्रेस में आए व्यक्ति ने एक महिला पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपित ने महिला पर 4 गोलियां चलाई हैं। कुल पांच राउंड फायरिंग की गई थी जिसमें से चार राउंड महिला के ऊपर की गई है वहीं एक गोली वकील अजय सिंह चौहान को लगी है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिल्ली साकेत कोर्ट ( Delhi Saket Court)परिसर में गोली चलने की आवाज सुनने के बाद थोड़ी देर के लिए वहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। फिलहाल, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। महिला के पेट में गोली लगी है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में गोली लगने के बाद महिला कराहती दिखी। वारदात के बाद घायल महिला को तत्काल एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया।
आह, जान निकल गई… चिल्लाते हुए आज सुबह वह महिला कोर्ट में भागी जा रही थी। कुछ लोगों ने कपड़े से उसके पेट को बांध रखा था। किसी ने लाल कपड़े वाली इस महिला के पेट में चार गोलियां मारीं। ताज्जुब की बात है कि हमलावर दिल्ली के साकेत कोर्ट में हथियार लेकर पहुंच गया और पकड़ा नहीं गया। जबकि कोर्ट में मेटल डिटेक्टर लगे होने के दावे किए जाते हैं।
चंदन चौधरी ने कहा ने कहा कि घायल महिला की पहचान एम. राधा के रूप में हुई है और उसकी हालत अब स्थिर है। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद रणजीत सिंह दलाल के मुताबिक, कुल 4-5 राउंड फायरिंग की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वकील के लिबास में कोर्ट पहुंचा आरोपी कैंटीन के पिछले हिस्से से फरार हो गया। वहीँ मेटल डिटेक्टर और सुरक्षा अधिकारियों द्वारा तलाशी के बावजूद एक व्यक्ति के हथियार के साथ अदालत परिसर में प्रवेश करने के बाद सुरक्षा जांच पर फिर से सवाल खड़ा हो गया है।
पीड़िता के पति अरुण रामास्वामी ने बताया, ”मैंने मामले की सुनवाई के लिए सुबह 10 बजे कोर्ट में छोड़ा था। उसके तुरंत बाद ही मुझे पत्नी को गोली मारने की सूचना मिली। आरोपी कामेश्वर ने उससे रुपये ऐंठने की कोशिश की थी।”हमलावर को बार काउंसिल से निलंबित किया जा चुका है। पति ने राधा के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई साकेत कोर्ट में चल रही थी।
Delhi: A woman has been injured in an incident of firing at Saket court. Four rounds were fired. Police on the spot.
(Warning: Disturbing visuals)
Visuals confirmed by police. pic.twitter.com/vdaUBqZxmp— ANI (@ANI) April 21, 2023


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा